Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

पंजाब आने वाली Vande Bharat, शताब्दी सहित दर्जनों ट्रेनों को लेकर आई नई Update, पढ़ें

0

जालंधरः नहरों व नदियों का जल स्तर बढ़ना परेशानी का सबब बन रहा है, जिसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। जहां एक तरफ जम्मू रूट बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है, वहीं दिल्ली सहित कई रूटों पर नहरों का जलस्तर बढ़ने के कारण सिटी स्टेशन से संबंधित कई ट्रेनों को आज रद्द किया गया जबकि कईयों को शार्ट टर्मिनेट व शार्ट आर्गेनाइज करवाया गया।

इनमें 14682 जालंधर सिटी-दिल्ली जंक्शन को मेरठ सिटी पर ही शॉर्ट-टर्मिनेट कर दिया गया है। वहीं 14681 दिल्ली-जालंधर मेरठ सिटी से शॉर्ट-ओरिजिनेट हुई। दिल्ली से चलने वाली14521 को रद्द कर दिया गया है। इसी तरह से वंदे भारत वैष्णों देवी सहित फिरोजपुर जाने वाली कई लोकल ट्रेनें आज रद्द रही। देरी के क्रम में नई दिल्ली से आने वाली वंदे भारत 22487 करीब 20 मिनट की देरी से कैंट पहुंची। देरी के क्रम में 12497 शान-ए-पंजाब दिल्ली से आते समय अपने निधार्रित समय 12.50 से ढाई घंटे लेट रहते हुए सवा 3 बजे के करीब सिटी स्टेशन पहुंची। स्वर्ण शताब्दी 12029 आधा घंटा लेट रहते हुए साढ़े 12 बजे के बाद आई जबकि अमृतसर से जाते समय 12030 करीब 16 मिनट लेट रही।

अधिकारियों ने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है, जिसके चलते कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट, शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट करना पड़ा है। रेलवे ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि निकलने से पहले अपनी संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.