Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

Chandigarh के हालातों पर नई Update, स्कूलों में छुट्टियां, Exams भी स्थगित

0

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में लगातार बारिश के कारण सुखना झील का जलस्तर 1163 फीट के खतरनाक निशान से ऊपर चला गया। प्रशासन ने बुधवार सुबह नौवीं बार 2 फ्लड गेट खोल दिए। पहला गेट सुबह 7:30 बजे और एक घंटे बाद दूसरा गेट खोला गया। पंचकूला, मनीमाजरा से बापू धाम, शास्त्री नगर पुल तक पानी पहुंच गया, जिसके कारण आवागमन बंद रहा।

वहीं पटियाला की राव नदी में तेज बहाव के कारण नवांगराओं में टूटने का खतरा पैदा हो गया। हालांकि मौके पर अधिकारियों ने स्थिति को काबू में कर लिया। सुरक्षा को देखते हुए चंडीगढ़ के सभी स्कूल अब 7 सितंबर तक बंद रहेंगे। इसी तरह उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने सरकारी, निजी सहायता प्राप्त कॉलेज और तकनीकी शिक्षा संस्थानों को 4 से 6 सितंबर तक बंद कर दिया है। हालांकि कॉलेजों के हॉस्टल खुले रहेंगे।

इधर, पंजाब यूनिवर्सिटी ने अपने संबद्ध कॉलेजों और क्षेत्रीय केंद्रों में छुट्टियां 6 सितंबर तक बढ़ा दी हैं। साथ ही सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं, जो अब 1, 4 और 6 अक्टूबर को होंगी। 7 सितंबर की पी.यू. पीएचडी प्रवेश परीक्षा अब 21 सितंबर को होगी। मौसम विभाग के अनुसार बीती शाम साढ़े 5 बजे तक 20.4 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं सुबह साढ़े 8 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान 63.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस कारण अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.