Logo
ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
Header Ad

नोएडा सेक्टर 142 से बोटेनिक्ल गार्डन तक बनेंगे ये 8 मेट्रो स्टेशन, एनसीआर को मिलेगा नया मेट्रो रूट

0

नोएडा वालों के एक अच्छी खबर आ रही है. सेक्टर-142 से 38A बोटेनिकल गार्डन तक चलने वाली मेट्रो लाइन के विस्तार को पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) की ओर से मंजूरी प्रदान कर दी गई है. ये एक्वा लाइन मेट्रो का एक्सटेंशन रूट होगा. इस रूट पर आठ नए स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा. परियोजना पर केंद्रीय मंत्रालय की ओर से भी मुहर लगाई जा चुकी है.

हालांकि अभी इस परियोजना पर केंद्रीय कैबिनेट की अंतिम मुहर लगेगी. पीआईबी से इसे मंजूरी मिल गई है. ऐसे में प्रस्ताव कैबिनेट के पास जान तय माना जा रहा है. नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी डॉ. लोकेश एम ने 30 जुलाई को पीआईबी के सामने इस प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन दिया था. बैठक में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे तेजी से हो रहे विकास के बारे में बताया गया था.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन पर मेट्रो

यहां कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां खुल रही हैं. कई अवासीय योजनाएं आ चुकी हैं. ऐसे में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे जो सेक्टर हैं वहां मेट्रो चलाने की आवश्यकता है. पीआईबी की मंजूरी और बैठक के मिनट मंत्रालय स्तर से भेजे गए थे, जो मिल गए हैं. ये जानकारी एनएमआरसी के अधिकारियों की ओर से दी गई. अभी एनएमआरसी नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन पर मेट्रो चला रहा है.

एक्वा लाइन सेक्टर-51 से शुरू होती है और ग्रेटर नोएडा डिपो तक जाती है. अब इस लाइन का विस्तार किया जा रहा है. एक्वा लाइन के सेक्टर 142 से बोटेनिकल गार्डन तक मेट्रो का संचालन किया जाना है. इस रूट से एक्सप्रेसवे किनारे के सेक्टर मेट्रो कनेक्टिविटी से जुड़ेंगे. वहीं ग्रेटर नोएडा के लोग आसानी से दिल्ली जाएंगे. अधिकारियों ने बताया कि इस 11.56 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रूट पर आठ स्टेशन बनाए जाने की योजना है.

ये हैं आठ मेट्रो स्टेशन

सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डन के बीच प्रस्तावित मेट्रो स्टेशनों में सेक्टर-38ए बोटेनिकल गार्डन, सेक्टर-44-एफ ब्लॉक पार्क के सामने, सेक्टर-96-नोएडा प्राधिकरण ऑफिस, सेक्टर-96-नोएडा प्राधिकरण ऑफिस, सेक्टर-97-यूनिटेक बिल्डिंग से ग्रेटर नोएडा की तरफ करीब 150 मीटर पर, सेक्टर-105-हाजीपुर अंडरपास के पास, सेक्टर-108-जेपी फ्लाईओवर (सेक्टर-82 फ्लाईओवर) से पास, सेक्टर-93-पार्श्वनाथ प्रेस्टीज और एल्डिको सोसाइटी के बीच और सेक्टर-91 पंचशील इंटर कॉलेज के सामने मेट्रो स्टेशन बनाया जाना है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.