Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

दुल्हन की तरह लाल साड़ी पहनकर आओ, जिन्न के साथ एक रात… लड़की पर छिड़का इत्र और किया तंत्र-मंत्र, मोहसिन खान पर 7वीं FIR

मध्य प्रदेश के इंदौर में शूटिंग कोच मोहसिन खान की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं. उसके खिलाफ अब एक और FIR दर्ज की गई है. शुक्रवार को एक और पीड़िता सामने आई और उसने मोहसिन खान पर तंत्र-मंत्र के बहाने धोखाधड़ी का आरोप लगाया. पीड़िता का आरोप है कि मोहसिन खान ने शूटिंग रेंज का लाइसेंस दिलाने का झांसा देकर उससे लाखों रुपये की ठगी की.

पुलिस का कहना है कि आरोपी मोहसिन खान के खिलाफ अब कई पीड़ित महिलाओं ने आवाज उठानी शुरू कर दी है.मोहसिन के खिलाफ 7वीं एफआईआर दर्ज कराने वाली पीड़िता ने बताया कि उसे कुछ समय पहले टेलीकालिंग कंपनी के माध्यम से यह जानकारी मिली थी कि ड्रीम ओलंपिक शूटिंग अकेडमी में काम करने वाली महिलाओं की जरूरत है.

पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया- जून 2020 में मैंने अकेडमी जाकर काम के सिलसिले में मोहसिन से संपर्क किया था. फिर मुझे इंटरव्यू के बाद मोहसिन ने मुझे काम पर रख लिया गया था. मोहसिन कुछ दिन बाद मुझे काम के साथ शूटिंग की भी प्रैक्टिस करवाने लगा. मोहसिन ने कहा कि तुम कब तक नौकरी करोगी। मैं तुमको शूटिंग सीखा कर तुम्हारा करियर बना दूंगा. साथ ही तुमको लाइसेंस दिलवा कर तुम्हारी शूटिंग रेंज भी खुलवा दूंगा.

महिला ने आगे बताया- मैं तब मोहसिन के बहकावे में आ गई। इसी बीच एक दिन मोहसिन ने मुझसे 4 लाख रुपये मांगे. तब मैंने उसे 4 मार्च 2021 को 50 हजार रुपये नकद और 7 मार्च 2021 को 35 हजार रुपये दिए. मार्च के महीने में मोहसिन के एक्सिस बैक के क्रेडिट कार्ड का बिल, जो कि 25 हजार रुपये था, वो भी जमा कराया. इतना ही नहीं मोहसिन की एकेडमी में काम करने वाली अन्य दो कर्मचारियों को भी मैंने 8 महीने तक सैलरी दी जो लगभग 21 हजार रुपये थी. एक दिन आरोपी मोहसिन ने मुझसे कहा कि तुम्हारी शूटिंग रेंज खोलने के लिए लाइसेंस बन गया है. बंदूकें ऑर्डर कर दी हैं. रेंज लगाने के लिए बड़ी रकम की जरूरत है. यदि तुम्हारे पास पैसे नहीं हैं तो मेरे पास एक उपाय है.

महिला तांत्रिक से मिलवाया

पीड़िता ने पुलिस को बताया- फिर मोहिसन ने मुझे एक महिला के बारे में बताया, जो तंत्र-मंत्र करती है. उससे फिर नोटों की बारिश होती है. महिला का नाम साधवा जोहरी था. मैं साधना से मिली. उसने कहा कि पैसा चाहिए तो मुझे जिन्न को खुश करना होगा. बुधवार के दिन साधना ने मुझे दुल्हन की तरह सजधज कर लाल साड़ी में आने को कहा. बोली की रात बिताने से जिन्न खुश हो जाएगा. तब उसने मुझे एक फर्जी वीडियो दिखाया जिसमें एक कमरा नोटों से भरा नजर आ रहा था. पीड़िता मोहसिन और साधना जोहरी के साथ एक सुनसान फार्म हाऊस पर पहुंची. वहां मोहसिन और साधना जोहरी के साथ एक अन्य लड़की थी, उस लड़की को भी संभवतः इसी काम के लिए लाया गया था.

‘फैजान से संबंध बनाने को कहा’

महिला ने आगे बताया- फिर साधना मुझे एक कमरे में ले गई और मेरी बॉडी पर इत्र लगाया. कुछ देर बाद किसी पीर बाबा को कमरे में लाकर एक फर्जी तंत्र क्रिया वाला नाटक किया गया. बाद में कहा गया कि यह लड़की हमारे काम की नहीं हैं जिन्न नाराज हो जाएगा. फिर हम वापस लौट आए. कुछ समय बाद उसके दोस्त फैजान ने भी रेंज पर आना शुरू किया. तब मोहसिन ने फैजान के साथ संबंध बनाने की बात कही. लेकिन मैंने साफ इंकार कर दिया. इस पर मोहसिन भड़क गया. फिर जब मैंने मोहसिन से अपने रुपये वापस लौटने की बात कही तो मोहिसन ने कहा कि तंत्र क्रिया में 20 लाख खर्च हो गए. पीड़िता अपने 7 लाख वपास मांगती उससे पहले मोहिसन ने उसे उलटे 13 लाख रुपये मांगने लग गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.