Logo
ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
Header Ad

दिल्ली से तय होगा बिहार का भविष्य? सियासी हलचल तेज, ‘कुरुक्षेत्र’ के नेताओं ने ‘इंद्रप्रस्थ’ में डाला डेरा, हो सकती है बड़ी घोषणा

0

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा हाई हो चुका है. बिहार के तमाम दिग्गज नेता इस समय दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं. यही कारण है कि इस समय बिहार की पूरी राजनीति दिल्ली शिफ्ट हो चुकी है. देश की राजधानी दिल्ली में इस समय बिहार चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी है. एक तरफ जहां पार्टी लेवल की बैठकें की जा रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन और एनडीए की भी बैठक हो रही हैं. हालांकि इन बैठकों के बाद भी अब तक सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय नहीं हो पाया है. यही वजह है कि सभी की निगाहें राजधानी दिल्ली पर टिकी हुई हैं.

बिहार का पूरा सियासी कुनबा फिलहाल दिल्ली में है. बिहार के कुरुक्षेत्र के सारे महारथी दिल्ली पहुंच गए हैं, यहां बिहार को लेकर बैठक दिल्ली में हो रही हैं. दिल्ली में ही बीजेपी, लोजपा की बैठक हो रही है. चिराग पासवान, जीतन मांझी और उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली में ही मौजूद हैं. बीजेपी हो या कांग्रेस लगभग हर राजनीतिक दल के नेता इस समय दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं. इसके साथ ही सब लोग ज्यादा से ज्यादा सीट लेने की कोशिश में भी हैं.

नड्डा के आवास पर मांझी-शाह की बड़ी बैठक

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बड़ी बैठक हुई. इस बैठक में हम पार्टी के मुखिया जीतन राम मांझी भी शामिल हुए थे. इस मीटिंग में शामिल होने के लिए अमित शाह भी नड्डा के आवास पर पहुंचे थे. तीनों नेताओं के बीच में काफी देर तक बैठक हुई. चर्चा है कि मांझी 10 सीटों पर अड़े हैं जबकि बीजेपी उन्हें 7 सीट ऑफर कर रही है.

दूसरी तरफ महागठबंधन को लेकर खबर है कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग का पेंच पटना में नहीं सुलझा है. लिहाजा अब लालू तेजस्वी दिल्ली जा रहे हैं. लालू तेजस्वी दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद ही सीटों का फाइनल डिसीजन हो सकता है.

कब तक होगा सीटों का ऐलान

एनडीए में घटक दलों के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं. इन बैठकों में सीट बंटवारे का फंसा पेंच निकालने की कोशिश की जा रही है. हालांकि अब तक ये तय नहीं हो पाया है कि किसको कितनी सीटें दी जाएंगी. दूसरी तरफ तमाम दल अपनी-अपनी सीटों को लेकर दावेदारी कर रहे हैं. यही वजह है कि सभी दलों के साथ दिल्ली में बैठकर पूरा मामला सुलझाया जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि अगले 1-2 दिनों के भीतर सीटों का बंटवारा फाइनल हो सकता है.

महागठबंधन में सब कुछ ठीक?

बिहार की सियासत में अब तक केवल जन सुराज पार्टी ने ही प्रत्याशियों का ऐलान किया है. महा गठबंधन में भी अब तक चुनाव लड़ने का फॉर्मूला तय नहीं हो पाया है. हालांकि इसको लेकर पटना में कई बैठकें हो चुकी हैं. यहां हल न निकलता देख अब पूरा मामला दिल्ली लाया गया है. लालू यादव और तेजस्वी यादव अब दिल्ली जा रहे हैं. यहां आलाकमान के साथ बैठक में चर्चा होगी. इसी के बाद फाइनल डिसीजन हो सकता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.