Logo
ब्रेकिंग
FSSAI Cases Against Nestle: नान एक्सेला प्रो और लैक्टोजेन को लेकर नेस्ले पर कसे कानूनी शिकंजे, दर्ज ... Andhra Pradesh Shipping News: मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में हुआ बड़ा समझौता, 45 हजार रो... Money Management Tips: क्या सिर्फ पैसे बचाना काफी है? समझें परचेजिंग पावर और महंगाई का पूरा खेल Delhi Honeytrap Case: व्हाट्सएप दोस्ती के बाद रेस्टोरेंट में बुलाया, 21 हजार का बिल थमाकर मारपीट और ... Delhi Traffic Challan New Rule: कोर्ट में चालान चैलेंज करने से पहले भरना होगा 50% अमाउंट, जानिए क्या... Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के...
Header Ad

दिल्ली में भूकंप से कांपी धरती, धौला कुआं के झील पार्क में उखड़ गया 20-25 साल पुराना पेड़

आज सुबह-सुबह भूकंप की वजह से दिल्ली-एनसीआर की धरती हिल गई. धौला कुआं के झील पार्क में 20-25 साल पुराना पेड़ उखड़ गया. पार्क के केयरटेकर महावीर ने इसकी जानकारी दी. महावीर का दावा है कि आज सुबह 4.0 तीव्रता के भूकंप ने पार्क में 20-25 साल पुराने पेड़ को उखाड़ दिया. भूकंप का केंद्र धौला कुआं में था.

केयरटेकर महावीर ने कहा कि मैं आज सुबह 9 बजे ड्यूटी पर पहुंचा, तभी मैंने उखड़ा हुआ पेड़ देखा. यह 20-25 साल पुराना पेड़ है. ऐसा भूकंप के कारण हुआ होगा क्योंकि यहां हवा या तूफान या कुछ भी नहीं था. श्रमिकों ने कहा कि भूकंप के बाद जब उन्होंने पार्क में चक्कर लगाया, तो उन्होंने पेड़ को उखड़ा हुआ पाया.

वहीं, केयरटेकर जानकी देवी ने बताया कि हमें और कोई नुकसान नहीं मिला, सिर्फ एक पेड़ उखड़ा हुआ मिला. भूकंप सुबह करीब 5.30 बजे महसूस किया गया, बहुत तेज झटके थे. फिर पता चला कि उसकी वजह से पेड़ उखड़ गया है.

दिल्ली-NCR में भूकंप का झटका सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर लगा. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों के बेड तक हिल गए. खिड़कियां हिलने लगीं. लोगों में खौफ का माहौल हो गया. ऊंची-ऊंची इमारतों में रह रहे लोग तुरंत ही घरों से नीचे उतर आए.

गुरुग्राम-फरीदाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. नई दिल्ली में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे भूकंप का सेंटर था. भूकंप की संभावना को देखते हुए दिल्ली-NCR को जोन-4 में रखा गया है जो दूसरा सबसे संवेदनशील इलाका है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.