Logo
ब्रेकिंग
बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन निर्माण कार्य के चलते 20 सितंबर से 16 अक्टूबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावि... दतिया के सहिड़ाखुर्द में रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात: 13 वर्षीय किशोरी से खेत में दुष्कर्म मुरैना में शादी के 42 दिन बाद नवविवाहिता शिक्षिका ने लगाई फांसी: अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम,... एमपी में 1.5 लाख शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा: 21 अगस्त से आवेदन शुरू, 12 अक्टूबर से एग्जाम... जबलपुर के रेस्टोरेंट में काम को लेकर विवाद, सहकर्मी ने 20 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर की हत्या नितिन नबीन ने घोषित की नई टीम: 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 12 महिलाओं को मिली जगह; जानें BJP संविधान ... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहली SIT की फाइनल रिपोर्ट सौंपी गई, चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन... झारखंड भर्ती परीक्षा विवाद: NEET से कैसे अलग है राज्य का संकट? 2014 से जांच, 11वीं-13वीं JPSC और कान... बरेली में LLB छात्रा पर पूर्व पति से हलाला और वकालत छोड़ने का दबाव: भाइयों-भाभियों ने की मारपीट, पुल... भोपाल का रेहान मर्डर केस सुलझा: फर्जी रील देखकर रची थी हत्या की साजिश, प्राइवेट पार्ट बेचने का था प्...
Header Ad

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल… पहाड़ों पर अभी नहीं थमेगी बारिश, हिमाचल से उत्तराखंड तक अलर्ट

0

दिल्ली में दो दिन से ज्यादातर इलाकों में धूप निकल रही है, जिसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. अब आगे भी मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. दिल्ली में अगले 5 दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

20 से 25 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की संभावना है. 20 से 22 सितंबर के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 4-5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

पहाड़ों पर कैसा है मौसम का हाल?

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो पहाड़ों पर कुदरत का कहर बरस रहा है. मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश से लेकर, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के निचार में शुक्रवार को भी बादल फटने से तबाही मच गई. पानी के तेज बहाव ने कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया. इलाके के कुछ मकानों को भी भारी क्षति पहुंची.

हिमाचल के चंबा, किन्नौर, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, डलहौजी, ऊना में 20 सितंबर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं उत्तराखंड के अल्मोड़ा, हल्द्वानी, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, मुक्तेश्वरलैंसडौन, देहरादून और चंपावत में भारी बारिश का येलो अलर्ट है.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

20 और 21 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 20 से 23 सितंबर के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना है. 20 सितंबर को उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना है. 20 सितंबर को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

20 सितंबर को तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 20 और 23 से 25 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान इ क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.