Logo
ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर
Header Ad

दिल्ली में एंट्री के सभी रास्तों पर वाहनों की लंबी कतारें, इन गाड़ियों की आवाजाही बंद, लोग हुए परेशान

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल को देखते हुए दिल्ली के सभी एंट्री गेट्स पर बैरिकेडिंग कर दी गई है. कमर्शियल गाड़ियों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. इस वजह से भी एंट्री प्वाइंट पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं. सुरक्षा की लिहाज से 13 अगस्त की सुबह होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल के मद्देनजर गाड़ियों को रोका गया है.

इस रिहर्सल के चलते सुबह 4 बजे से 10 बजे तक दिल्ली के सभी बॉर्डर्स पर कमर्शियल वाहनों की एंट्री पूरी तरह रोक दी गई. दिल्ली-नोएडा के चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी फ्लाईवे, कालिंदी कुंज समेत कई प्रवेश मार्गों पर ट्रकों की लंबी लाइन लगी है.

चिल्ला बॉर्डर से नोएडा की ओर आने वाले कमर्शियल वाहनों को यूटर्न भेजकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली भेजा गया. डीएनडी फ्लाईवे से आने वाले वाहनों को भी यही वैकल्पिक मार्ग अपनाने को कहा गया है. कालिंदी कुंज की ओर बढ़ने वाले वाहनों को भी वापस एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल के रास्ते दिल्ली की ओर जाने को कहा गया है.

यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने वाले वाहनों को परी चौक, सूरजपुर और दादरी होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल के रास्ते प्रवेश दिया गया. वहीं, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने वाले वाहनों को परी चौक, पी-3 और कासना रोड होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल से दिल्ली की ओर भेजा गया.

इस व्यवस्था का असर बस सेवाओं पर भी दिखा. चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली जाने वाली बसों से यात्रियों को उतार दिया गया, जिसके बाद उन्हें निजी साधनों का सहारा लेना पड़ा. अचानक यात्रा बाधित होने से यात्री परेशान हुए, जबकि मौके पर मौजूद ऑटो रिक्शा चालकों ने मनमाना किराया वसूलना शुरू कर दिया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कदम रिहर्सल के दौरान सुरक्षा कारणों से उठाया गया है और यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है. यातायात पुलिस ने सभी वैकल्पिक मार्गों पर अतिरिक्त बल तैनात किया है, ताकि वाहनों की सुचारू आवाजाही बनी रहे.

पुलिस ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अर्धसैनिक बलों और विशेष कमांडो सहित 10,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों और 3,000 यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. दिल्ली यातायात पुलिस ने सख्त निर्देश जारी करते हुए 14 अगस्त को रात 10 बजे के बाद व्यावसायिक वाहनों के राजधानी में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.