Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

‘तू इसकी तरह सुंदर नहीं…’, सुहागरात पर दुल्हन को दिखाई गर्लफ्रेंड की फोटो, फिर कर डाली ये डिमांड

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां सुहागरात की सेज पर दूल्हे ने दुल्हन को अपनी प्रेमिका की तस्वीर दिखाई और कह दिया कि उसे उसका (दुल्हन का) चेहरा पसंद नहीं आया. उसने अपनी दुल्हन से कहा- मैंने अपने घर वालों की इज्जत के लिए तुमसे निकाह किया है. मैं ये शादी अब तोड़ दूंगा.

दुल्हन से आगे कहा- फिर भी तुम अगर मेरे साथ संबंध बनाए रखना चाहती हो तो अपने घर से 20 लाख रुपये लेकर आओ. जब दुल्हन ने ऐसा करने से मना कर दिया तो उसने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया. शुक्रवार को दुल्हन ने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ बुलंदशहर कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर माामले की जांच शुरू कर दी.

साल 2022 में हुआ था निकाह

महिला कोतवाली देहात में क्षेत्र के अनूपशहर रोड स्थित आनंद विहार कॉलोनी की रहने वाली है. महिला का नाम हिना मलिक है. महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 5 दिसंबर साल 2022 को गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी के दानिश मलिक से उसका निकाह हुआ था. निकाह के बाद दूल्हे के घर पर उसकी मुंह दिखाई की रस्म की जा रही थी. इसके बाद सुहागरात पर उसके पति ने उसके चेहरे से घूंगट हटाया तो कहा कि उसे उसका चेहरा पसंद नहीं आया. फिर उसके पति ने उसे अपने फोन में एक लड़की की फोटो दिखाई.

पति ने दुल्हन को अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बताया

दानिश ने उसका नाम मुस्कान बताते हुए उसे अपनी गर्लफ्रैंड बताया. साथ ही बताया कि उन दोनों के बीच में पांच साल से संबंध है. उसने कहा कि उसने घर वालों की इज्जत के लिए ये निकाह किया है. पीड़िता हिना मालिक ने बताया- मैं फिर भी उसके टॉर्चर सहती रही. लगा कि वो सुधर जाएगा. घर वालों ने निकाह में करीब 30 लाख रुपये खर्च किए थे. ऐसे मे मैं उनसे और पैसे कैसे मांग सकती थी. मैं पति का टॉर्चर सकती रही. लेकिन बाद में उसने मुझे घर से निकाल दिया.ट

पीड़िता ने कहा- मैं तब से मायके में रह रही हूं. सोचा अब दानिश मुझे बुला लेगा. लेकिन वो दहेज की मांग पर अभी तक अड़ा हुआ है. कह रहा है कि 20 लाख रुपये चाहिए.

हिना ने बताया कि जब उसके परिवार वाले 20 लाख रुपयों की व्यवस्था नहीं कर पाए तो दानिश और उसके परिजनों ने मारपीट की. इस मामले में पुलिस आरोपी पति समेत अन्य ससुराल वालों के रिपोर्ट दर्ज कर मामले जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.