Logo
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
Header Ad

टाइगर स्टेट में जंगल के राजा को जान का खतरा! आवारा कुत्तों का शुरू हुआ वैक्सीनेशन

देश ही नहीं दुनिया भर में मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट के रूप में जाना और पहचाना जाता है. इसकी वजह मध्य प्रदेश में टाइगर का बहुतायत से होना है. हालांकि यहां के जंगलों में रह रहे टाइगर की जान पर बड़ा खतरा मंड़राने लगा है. यह खतरा किसी शिकारी या किसी बड़े जानवर से नहीं, बल्कि आवारा कुत्तों से हैं. संबंधित रिपोर्ट सामने आने के बाद वन्य जीव प्राधिकरण ने टाइगर को बचाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है.

इस अभियान के तहत टाइगर सेंचरी के आसपास के गांवों में घूमने वाले आवारा कुत्तों का वैक्सिनेशन कराया जा रहा है. रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व (नौरादेही) के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. एए अंसारी के मुताबिक कुत्तों से बाघों में बीमारियां फैलने की आशंका है. इनमें पांच तरह की बीमारियां ऐसी हैं, जिनसे टाइगर की जान भी जा सकती है. उन्होंने बताया कि टाइगर रिजर्व में रह रहे टाइगर्स के लिए यह बड़ा खतरा है और इससे निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं.

मवेशियों को भी लगाए जा रहे 24 हजार डोज

उन्होंने बताया कि वन विभाग ने सभी टाइगर रिजर्व में रिंग वैक्सीनेशन शुरू किया है. उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के सबसे बडे़ टाइगर रिजर्व वीरांगना दुर्गावती (नौरादेही) टाइगर रिजर्व में सागर,दमोह और नरसिंहपुर तीन जिले आते हैं. इन तीनों जिलों में बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया है. इसके अलावा करीब 24 हजार डोज बफर जोन के मवेशियों को भी लगाए जा रहे हैं. दरअसल कुत्तों की वजह से पैदा हुआ यह खतरा टाइगर के साथ ही शाकाहारी प्राणियों को भी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.