Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

जेल में बंद अपराधी से मेरी हत्या कराने की साजिश… अधीर चौधरी का पुलिस पर बड़ा आरोप

पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक पुलिस अधिकारी पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. अधीर ने आरोप लगाया कि वहां उनकी हत्या का प्रयास किया गया. वह लंबे समय तक मुर्शिदाबाद के बरहामपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रहे हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में अधीर रंजन चौधरी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान से पराजित हुए हैं.

हाल ही में विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बारुईपुर की घटना में पुलिस अधीक्षक के खिलाफ बयान दिया था. उसके बाद अब अधीर रंजन चौधरी ने पुलिस अधीक्षक को लेकर सनसनीखेज आरोप लगाया है.

पत्रकारों से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “मुर्शिदाबाद के एक पुलिस अधीक्षक ने जेल में बंद एक अपराधी को मेरी हत्या करने की सुपारी दी थी. जेल में पूछताछ के नाम पर उस पर तरह-तरह से दबाव बनाया गया. सुपारी देने वाला व्यक्ति अब तृणमूल कांग्रेस में है. योजना थी कि उसे पहले जेल से रिहा किया जाता और हत्या कर फिर वापस जेल में डाल दिया जाता, यही व्यवस्था थी.”

अधीर ने हत्या की साजिश रचने का लगाया आरोप

यद्यपि उन्होंने पुलिस अधिकारी का नाम नहीं बताया, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि वह कोई झूठी अफवाह नहीं फैला रहे हैं. अधीर रंजन चौधरी ने टिप्पणी की, “यह एक वास्तविक घटना है.”

वामपंथी नेता सुजन चक्रवर्ती ने टिप्पणी की कि ऐसे आरोप खतरनाक हैं. उन्होंने कहा, “यदि योजना अपारधी को जेल से बाहर निकालने, हत्या के बाद और फिर सुरक्षा प्रदान करने के लिए उसे वापस जेल में डालने की है, तो यह भयावह है.” वामपंथी नेता ने मांग की कि मुख्यमंत्री और पुलिस मंत्री ममता बनर्जी को शिकायत की जांच कर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए.

लोकसभा चुनाव में पराजित हुए अधीर चौधरी

हालांकि, तृणमूल इस आरोप पर कोई टिप्पणी नहीं की. शिकायत सुनकर राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा, “वह हार गये हं और अब अब कौन हराएगा.

बता दें कि पश्चिम बंगाल की सियासत में अधीर रंजन चौधरी और ममता बनर्जी के बीच सियासी घमासान सर्वविदित है. अधीर रंजन चौधरी लगातार सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोलते रहे हैं.

कांग्रेस नेतृत्व की तृणमूल कांग्रेस को लेकर नरम रवैया के बावजूद अधीर रंजन चौधरी लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि तृणमूल कांग्रेस का उद्देश्य कांग्रेस को खत्म करने की है. पुलिस पर सत्तारूढ़ दल टीएमसी के पक्ष में काम करने का आरोप लगा चुके हैं और अब अधीर चौधरी ने पुलिस को लेकर बड़ा आरोप लगाया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.