Logo
ब्रेकिंग
लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी: चंडीगढ़-मोहाली में बादलों का डेरा, उमस के बीच राहत की उम्मीद फरीदाबाद में हैवानियत: बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर महिला पर डाला खौलता पानी, दंपती गिरफ्तार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से बड़ी खुशखबरी: 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइ...
Header Ad

जूते में थूक कर UKG के बच्चे से चटवाया, मारे 30 चाटें; दूसरी क्लास के छात्र की हरकत पर सन्न रह गए लोग

उत्तर प्रदेश के आगरा से 6 साल के बच्चे से स्कूल में मारपीट और थूक चटवाने का मामला सामने आया है. मामले का खुलासा करते हुए यूकेजी के पीड़ित बच्चे ने बताया कि उसे सेकंड क्लास के बच्चे ने पहले 30 बार थप्पड़ मारे थे और बाद में बाथरूम में बंद कर दिया था. इस दौरान सिनियर छात्र ने मारने की धमकी देते हुए थूक चटवाया था. परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए स्कूल प्रशासन ने बच्चे के साथ मारपीट करने और थूक चटवाने वाले छात्र के स्कूल आने पर रोक लगा दी है.

आगरा के लोहामंडी क्षेत्र रहने वाले सोल कारोबारी का छह साल का बेटा दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्रैप टू (प्री प्राइमरी) कक्षा का छात्र है. कारोबारी का बेटे तीन फरवरी से स्कूल नहीं गया. परिवार जब भी उसे स्कूल जाने के लिए कहता तो वह डर के मारे कांपने लगता था. परिवार को लगा कि शायद बच्चे को बुखार होगा इसलिए वह कांप रहा है. उन्होंने बच्चे के लिए उसे डॉक्टर को दिखाया, लेकिन वह ठीक नहीं हुआ.

‘मुझे मत मारो’

परिवार के लोगों का पता ही नहीं चला रहा था कि बच्चे को क्या हो गया. बच्चे रात में सोते-सोते बड़बड़ाता था, लेकिन कुछ दिनों किसी ने इस बात पर ध्यान की वह क्या बोल रहा है. हालांकि, एक दिन परिजनों ने ध्यान दिया कि वह सोते-सोते बड़बड़ा रहा है कि मुझे मत मारो. यह सुनकर परिवार के लोग हैरान रह गए और सोचने लगे कि वह ऐसा क्यों बोल रहा है. इसके बाद परिजन बच्चे को बाल रोग विशेषज्ञ पास ले गया, जहां उन्होंने बच्चे को भरोसे में लेकर पूछा तो उसने अपनी पूरी आपबीती के बारे बताया दिय.

बच्चे से थूक चटवाया

बच्चे ने बताया कि एक गंदा बच्चा उसे परेशान करता है. उससे थूक चटवाया है. इसके बाद परिवार को पता चला कि आखिर बच्चों डरा हुआ क्यों था? बच्चे ने डर के मारे बात नहीं बताई थी. छात्र ने बताया कि सीनियर छात्र ने एक बार वॉशरूम में बंद कर दिया था. इसके बाद आरोपी बच्चे ने बाद सवा महीने पहले छुट्टी के बाद अपने जूतों पर थूक कर उससे चटवाया था. इस दौरान मना करने पर करीब 30 चाटे मारे थे. साथ ही उसे धमकाया भी था कि घर में किसी को बताया तो रस्सी से बांधकर गला काट दूंगा. इसी डर से बच्चा स्कूल नहीं जा रहा है.

जांच में जुटी पुलिस

बच्चे के पिता का आरोप है कि उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत स्कूल प्रशासन से की, लेकिन उन्होंने कोई संतुष्ट उत्तर नहीं दिया. कार्रवाई न होने से परेशान होकर पीड़ित बच्चे के पिता ने इस संबंध में अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी से मिलकर पूरा प्रकरण की शिकायत की है. मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस आयुक्त का कहना है कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगेउनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

‘आरोपी बच्चे के स्कूल आने पर रोक’

मामले की जानकारी देते हुए स्कूल निदेशक सुनील अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित बच्चे के परिजनों ने फोन करके शिकायत दी थी, जिसके बाद हमने बस अटेंडेंट को हटाकर जांच शुरू कर दी दी है. इसी के साथ जांच पूरी होने तक आरोपी बच्चे के स्कूल आने पर भी रोक लगा दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.