Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

जींस-टीशर्ट में भिखारी… सड़क पर 9 खूबसूरत लड़कियों को भीख मांगते देख हैरान रह गए लोग, सामने आया गुजरात कनेक्शन

उत्तर प्रदेश के बलिया में 5 जून को सड़क किनारे जींस और टीशर्ट पहने चार लड़कियां भीख मांगती मिली थीं. ये लड़कियां गुजरात से आई हुई थीं और बलिया रेलवे स्टेशन के पास धर्मशाला में रह रही थीं. ठीक ऐसा ही मामला अब बरेली से आया है. बरेली के आंवला-बदायूं रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने देखा कि नौ युवतियां जींस-टॉप पहनकर सड़क पर घूम रही हैं और राह चलते लोगों को रोककर उनसे मदद की गुहार लगा रही हैं.

युवतियां कह रही थीं कि वे बहुत परेशान हैं. घर की हालत खराब है और उन्हें थोड़ी-सी आर्थिक मदद चाहिए. कई लोगों ने इनकी बातों में आकर 100-200 रुपये भी दे दिए. लेकिन कुछ लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी. सूचना मिलते ही आंवला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी युवतियों को पकड़कर थाने ले आई. पूछताछ में पता चला कि ये सभी युवतियां गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली हैं. बरेली कैसे पहुंचीं, इसका कोई ठोस जवाब नहीं दे सकीं.

पुलिस ने बताया कि ये युवतियां सड़क पर खड़े होकर राहगीरों को इमोशनल बातें बताकर पैसे मांग रही थीं, जो शांति व्यवस्था में बाधा डालने जैसा है. पुलिस की पूछताछ में युवतियों ने अपने नाम बताए हैं, जिनमें उर्मी (28), नीतू (25), कुसुम (25), अंजलि (21), सुनीता (26), रीना (20), मनीषा (20), पूनम (25) और टीना (26) शामिल हैं. सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो-दो लाख के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया.

गिरोह होने का शक, पुलिस कर रही जांच

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई छोटा-मोटा मामला नहीं लग रहा. संभावना है कि ये कोई बड़ा गिरोह हो सकता है, जो अलग-अलग इलाकों में इसी तरह की हरकते करता है. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अगर कोई उन्हें पैसे न दे, तो ये लड़कियां झूठे आरोप भी लगा सकती हैं. पुलिस भी इस बात की जांच कर रही है कि क्या इनके साथ और लोग भी इलाके में सक्रिय हैं.

आंवला कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि युवतियों को थाने लाकर पूछताछ की गई. उन्होंने बताया कि वे आर्थिक तंगी की वजह से ऐसा कर रही थीं. लेकिन इस तरह सड़क पर लोगों से पैसे मांगना, वह भी दूसरे राज्य से आकर, कानूनन गलत है. इसलिए शांतिभंग में चालान किया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया.

पुलिस ने लोगों को दी सतर्कता की सलाह

इस मामले के बाद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर कोई इस तरह से सड़क पर मदद मांगता नजर आए, तो बिना पुष्टि के पैसे न दें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. क्योंकि कई बार ऐसे मामलों के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी हो सकता है, जो शहर में कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकता है. फिलहाल सभी युवतियां जमानत पर बाहर हैं, लेकिन पुलिस इनके पुराने रिकॉर्ड और बाकी साथियों की तलाश में जुट गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.