Logo
ब्रेकिंग
आने वाली पीढी को सच्चे इतिहास से परिचित कराना आवश्यक - खंडेलवाल, विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर परिज... क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
Header Ad

पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी, इस वारदात को देते थे अंजाम

तपा मंडी: एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक के निर्देशानुसार संदीप सिंह मंड, पुलिस अधीक्षक जांच और गुरबिंदर सिंह, उप पुलिस अधीक्षक तपा की देखरेख में, संदीप सिंह, थाना मुखी तपा और चौकी इंचार्ज तपा करमजीत सिंह, सहायक थानेदार. बलजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी की गश्त के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि आसू कुमार उर्फ ​आशिक पुत्र दीपक कुमार, तुषार उर्फ विशाल पुत्र बिल्लू राम और करनजीत सिंह उर्फ गगन पुत्र धीरा सिंह निवासी ढिलवा रोड तपा मोबाइल फोन छीन कर बेचने के आदी हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों के कब्जे से 03 चोरी के मोबाइल फोन टच स्क्रीन बरामद किए गए और मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

डी.एस.पी. तपा गुरबिंदर सिंह ने पुलिस स्टेशन तपा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि दिनांक 12.02.2025 को आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था और दिनांक 13.02.2025 को पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल किए गए 06 मोबाइल फोन टच स्क्रीन और एक काले रंग की स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपीयों से चोरी किए मोबाइल फोन लेने वाले एक अन्य आरोपी को भी नामजद किया गया है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये आरोपी नशे में अपनी जरूरतें व इच्छाओं को पूरा करने के लिए मोबाइल फोन छीनते थे। इन आरोपियों ने तपा से तीन मोबाइल फोन, मोड़ मंडी से दो मोबाइल फोन, रामपुरा से दो मोबाइल फोन, पक्खो कैंचीयों से एक मोबाइल फोन आदि चोरी किए थे। इस अवसर पर सहायक थानेदार सतगुर सिंह, कांस्टेबल नवाब सिंह, कांस्टेबल लवप्रीत सिंह, करमजीत सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.