Logo
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
Header Ad

जालंधर में घटे दर्दनाक हादसे में पूर्व मंत्री मोहिंदर के.पी. के बेटे की मौत का मामला, CCTV आई सामने

0

जालंधर: जालंधर में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में पूर्व मंत्री मोहिंदर के.पी. के बेटे की मौत हो गई। यह हादसा मॉडल टाउन के माता रानी चौक पर तीन कारों की टक्कर के कारण हुआ। इस हादसे में पूर्व मंत्री के बेटे की मौत हो गई, जबकि एक टैक्सी चालक घायल हो गया और एक क्रेटा कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मोहिंदर सिंह के.पी. के बेटे के साथ हुए इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि यह हादसा कैसे हुआ और मौके से Creta कार चालक फरार हो गया। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है

जानकारी के अनुसार माता रानी चौक पर तीन कारों की भीषण टक्कर हुई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह के.पी. के बेटे रिच्ची के.पी. रात करीब साढ़े 10 बजे घर से कुछ सामान खरीदने के लिए निकले थे और जब वे माता रानी चौक पर पहुंचे तो उनकी फॉर्च्यूनर कार दो अन्य कारों से टकरा गई।

इसके बाद लोगों ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद थाना 6 की पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.