Logo
ब्रेकिंग
लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी: चंडीगढ़-मोहाली में बादलों का डेरा, उमस के बीच राहत की उम्मीद फरीदाबाद में हैवानियत: बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर महिला पर डाला खौलता पानी, दंपती गिरफ्तार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से बड़ी खुशखबरी: 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइ...
Header Ad

जयमाला की प्रथा नहीं… सुनते ही भड़के बाराती, लड़की वालों का पीट-पीटकर किया ये हाल

बिहार की वैशाली जिले में शादी समारोह में जयमाला रस्म न होने पर जमकर हंगामे की घटना सामने आई है. इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें लड़की पक्ष के कई लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना का एक वीडियो भी इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें बाराती घरातियों की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं.

वैशाली के बलिगाव थाना क्षेत्र के चकमीर वॉकी गांव में समस्तीपुर के आनंदपुर मोरवा से बारात आई थी. नाच गाने के बाद जब बारातियों को स्वागत के लिए बिठाया गया तो उसमें से कुछ दूल्हे के दोस्त जबरन जयमाला कराने की जिद करने लगे. इस दौरान लड़की पक्ष के के लोगों ने समझाया कि हमारे खानदान में जयमाला की प्रथा नहीं है. इसके बाद लड़के पक्ष के कुछ लोगों ने कहा कि अगर जयमाला नहीं होता तो यहां से दूल्हा को बिना शादी कराएं ही वापस ले जाएंगे.

बहन के ससुराल में भाई की पिटाई

काफी समझाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई. बारातियों को भोजन करवाया जाता है और फिर खुशी-खुशी शादी भी हो जाती है, लेकिन दुल्हन के साथ उसका भाई जैसे ही आनंदपुर मोरवा यानी लड़की के ससुराल पहुंचा वैसे ही ससुराल वालों ने उसकी लाठी-डंडें से जमकर पिटाई कर दी. मार-मार कर उसे लहूलुहान कर दिया. अपने ऊपर हुए इस हमले की जानकारी दुल्हन के भाई ने अपने परिजनों को दी. मामले की जानकारी होते ही पिता सहित कई लोग बेटी से ससुराल पहुंच गए.

कई लोग घायल

बेटी के ससुराल पहुंचते ही बारातियों ने लड़की के पिता और उनके साथ आए लोगों ने धावा बोल दिया. उन्होंने लड़की के पिता सहित सभी लोगों की दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पिटाई कर दी. इसका एक वीडियो भी इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट की घटना को साफतौर देखा जा सकता है. सभी घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दुल्हन के परिजन संतोष ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जयमाला नहीं किया तो लड़कों वालों ने मारपीट कर घायल कर दिया. यह घटना दिन पहले की बताई जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.