Logo
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
Header Ad

‘जय श्री राम’ बनाम ‘आई लव मोहम्मद’: भाजपा व मुस्लिम नेता में छिड़ी जुबानी जंग, एक-दूसरे के खोले राज

0

जालंधर: पंजाब के जालंधर शहर में ‘आई लव मोहम्मद’ और ‘जय श्री राम’ के नारे को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बढ़ता जा रहा है। बीएमसी चौक पर हिंदू संगठनों के धरने के दौरान भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने मुस्लिम नेता अयूब खान को ‘नकली आदमी’ बताते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए। कभी यह अयूब खान बनता है, तो कभी अयूब दुग्गल। वहीं शीतल ने कहा कि अयूब खान कभी अपने नाम बदलते हैं और बांग्लादेशियों का मुद्दा उठाकर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान इन दोनों नेताओं में जुबानी जंग छिड़ गई।

शीतल ने कहा, “अगर अयूब खान खुद को सरेंडर नहीं करेंगे तो उन्हें पुलिस घर से उठाकर लाएगी। उन्होंने कहा कि अयूब खान एक यूट्यूबर है वे खुद को हीरो बनाना चाहते हैं और प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं के खिलाफ अपशब्द बोल रहे हैं।”

इस बयान के जवाब में अयूब खान ने कहा कि उनका जन्म जालंधर में हुआ है, न कि बांग्लादेश में। उन्होंने भाजपा नेता पर आरोप लगाया कि वे खुद आम आदमी पार्टी में थे और अब भाजपा में चले गए हैं। उन्होंने शीतल के ईद के दौरान मुस्लिम समुदाय के साथ गले मिलने और त्योहार मनाने के फोटो भी सार्वजनिक किए। अयूब ने कहा, “मैं इनके खिलाफ सबूत केंद्रीय नेताओं तक भेजूंगा।” अयूब ने शीतल को जवाब देते हुए कहा जो नेता उस पर टिप्पणियां कर रहा है वह उनके बारे में बता देना चाहता है कि कभी यही नेता उनके साथ मुर्गे खाता रहा है। नमाज पढ़ता रहा है। उनके पास सब फोटो-वीडियो हैं। अभी जो ईद गई है, तब आप मीठे चावल मांग रहे थे।

अयूब खान, जो कि बस्ती एरिया के रहने वाले हैं, वर्तमान में आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। इससे पहले वे भाजपा के मुस्लिम विंग के स्टेट इंचार्ज भी रह चुके हैं। उनका यह विवाद सामाजिक और राजनीतिक मंचों पर गर्माता जा रहा है। बता दें कि  वह बस्ती एरिया से आप पार्षद के पति हैं।

जालंधर में धार्मिक और राजनीतिक मतभेद पहले भी कई बार गर्माए हैं। इस बार का विवाद ‘आई लव मोहम्मद’ और ‘जय श्री राम’ के नारे के बाद शुरू हुआ, जो शहर में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ा सकता है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मामले पर नजर बनाए रखी है और शांति बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.