Logo
ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर
Header Ad

छतरपुर पुलिस ने 2 किलो गांजा के साथ तस्कर पकड़ा, पूछताछ में हुए कई खुलासे

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा एक गांजा तस्कर को 2 किलो से अधिक गांजा के साथरविवार को पकड़ लिया है। थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बतया कि गठेवरा के पास स्थित एक ढाबा के पास संदिग्ध युवक के होने की जानकारी मिली थी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी में 2 किलो 100 ग्राम गांजा मिला।

पकड़े गए युवक ने अपना नाम खेमचन्द्र पुत्र रामबहादुर प्रजापति निवासी ग्राम गंज थाना बमीठा बताया है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले भी सिविल लाइन पुलिस ने दो गांजा तस्करों को पकड़ा था, जिनके कब्जे से 4.6 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था। खेमचन्द्र के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.