Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

छतरपुर में बस में रखा 10 लाख रुपए से भरा बैग लेकर गायब हुआ चोर, वीडियो वायरल

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा बस स्टैंड में बस से 10 लाख रुपये से भरा बैग चोर के द्वारा उड़ा ले जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त वीडियो में चोर बैग उठाते दिख रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झांसी के व्यापारी का एजेंट वसूली कर सागर जा रहा था। जहां बड़ामलहरा बस स्टैंड पर चोर बस से 10 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर गायब हो गया, घटना और मामले की जानकारी लगने पर अब बड़ामलहरा पुलिस आरोपी चोर की तलाश में जुट गई है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें चोर बैग को शातिर तरीके से उठाते हुए दिखाई दे रहा है और बैग को उठाने के बाद चोर बस से नीचे उतरकर गायब हो जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.