Logo
ब्रेकिंग
दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क... नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
Header Ad

चालान से बचने के लिए महिला ने लगाया जबरदस्त दिमाग, सुनकर चकराया लोगों का माथा

कहते हैं कि ‘जुगाड़’ के मामले में हम इंडियंस का कोई मुकाबला नहीं है. काम चाहे कितना ही कठिन क्यों न हो, लेकिन लोग हर मुश्किल का हल अपने तरीके से निकाल ही लेते हैं. कई बार तो ये ‘देसी जुगाड़’ इतने अनोखे होते हैं कि उसके बारे में जानकर लोगों का दिमाग भी चकरा जाता है. लेकिन एक अमेरिकी महिला ने ट्रैफिक पुलिस की चालानी कार्रवाई से बचने के लिए जो तरीका अपनाया, वो कुछ लोगों को भले ही स्मार्ट मूव लग सकता है, पर ऐसा करना कानून के खिलाफ है. सही तरीका यही है कि ट्रैफिक नियमों का पालन किया जाए.

हालांकि, अमेरिकी इन्फ्लुएंसर आईवी ब्लूम ने चालान से बचने के लिए सोशल मीडिया पर जो तरीके बताए, उसके लिए उन्हें काफी आलोचनाओं का सामान करना पड़ा. महिला ने इंस्टाग्राम @ivybloom.tv पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह कैसे ट्रैफिक पुलिस को बेवकूफ बनाती है.

आईवी का कहना है कि वह ट्रैफिक पुलिस की चालानी कार्रवाई से बचने के लिए अक्सर प्रेग्नेंट होने का नाटक करती है या फिर अपने पति के निधन की झूठी बातें बताती है. महिला के अनुसार, उसके तरीकों के बारे में जानकर भले ही लोगों की हंसी छूट पड़े, लेकिन सच तो यह है कि ये तरकीब हमेशा काम करती है. महिला ने कहा, मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं कि चालान भर पाऊं, इसलिए उससे बचने की हर संभव कोशिश करती हूं.

महिला ने बताया कि वह कार में हमेशा राख और बेबी बंप लेकर घूमती है, ताकि ट्रैफिक पुलिस द्वारा पूछे जाने पर प्रेग्नेंसी और पति के गुजर जाने का बहाना बना सके. पुलिस को रूंआसा होकर देखना और लेबर पेन का नाटक करना ये सब आईवी के चालान से बचने के तरीके हैं.

इसके अलावा चालान से बचने के लिए वह अपनी कार पर लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े स्टीकर का भी इस्तेमाल करती हैं, ताकि पूछे जाने पर बता सके कि वह एक पुलिसकर्मी की फैमिली से है. इन्फ्लुएंसर का यह पोस्ट वायरल हो गया है. लेकिन जैसी उसे उम्मीद थी, उससे उलट लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगा दी.

चालान से बचने के ऐसे जुगाड़ सुनने में दिलचस्प लगते हैं, लेकिन अगर आप ट्रैफिक नियमों का सही से पालन करेंगे तो पुलिस कभी आपको परेशान नहीं करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.