Logo
ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
Header Ad

चंदा लगाकर मेरा अंतिम संस्कार कर देना, लेकिन शव परिवार को नहीं देना…होटल में जहर खाकर युवक ने दे दी जान, रुला देगा सुसाइड नोट

0

चंदा लगाकर मेरा अंतिम संस्कार कर देना, लेकिन मेरा शव मेरे चाचा या परिवार के किसी अन्य लोगों को ना देना और मेरा मृत्यु प्रमाण पत्र सिर्फ ससुराल पक्ष के लोगों को ही देना. इसी तरह का कुछ सुसाइड नोट लिखकर बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने गाजीपुर के सदर कोतवाली के एक होटल में जहर खाकर जान दे दी.

मृतक किसी सीमेंट की फैक्ट्री में काम करता था, लेकिन कुछ महीनों से उसकी नौकरी छूट गई थी. युवक अपने चाचा से दो वक्त की रोटी की मांग किया, लेकिन चाचा बोले जहां हो वहीं रहो. इससे आहत होकर युवक अपने ससुरल में था. युवक एक दिन पहले शहर के एक होटल में कमरा बुक कराया और इस कमरे में जहर खाकर जान दे दिया.

क्या है मामला?

मामला गाजीपुर के सदर कोतवाली इलाके के एक होटल का है. यहां एक दिन पहले होटल के कर्मचारी रूम खुलवाने के लिए पीट रहे थे. लेकिन काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तब कर्मचारियों को कुछ संदेह हुआ और उसके बाद उन सब ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जब पुलिस ने वीडियो ग्राफी करते हुए खिड़की से देखने का प्रयास किया.

तब पता चला कि वह कमरे के अंदर गिर पड़ा था. उसके मुंह से झाग निकल रहा था. इसके बाद पुलिस ने किसी तरह से दरवाजा खोलकर उसे अस्पताल ले गई. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दौरान पुलिस को होटल के कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला. इस पर उसने अपने आर्थिक तंगी और अपने चाचा पर इस तंगी के दौरान किसी तरह की मदद नहीं करने का आरोप लगाया.

आर्थिक तंगी से परेशान ने किया सुसाइड

मृतक की पहचान ओम प्रकाश राय के रूप में हुई है. वह बिहार का रहने वाला था और मोहम्मदाबाद के तमलपुरा गांव में उसकी ससुराल थी. वह किसी सीमेंट की फैक्ट्री में काम करता था. साल 2021 में उसकी पत्नी की मौत हो गई और इधर पिछले कई महीनों से उसकी नौकरी भी छूट गई थी. जिसके चलते वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. इसके बाद उसने अपने कमरे का किराया अदा करने के बाद अपने ससुराल पहुंचा और उसके पश्चात उसने अपने चाचा से संपर्क किया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा है उसे बस कुछ दिनों के लिए दो वक्त की रोटी दे दे. लेकिन उसके चाचा ने तत्काल मना कर दिया.

चाचा की बता से आहत

जानकारों की बात माने तो उसके गांव मृतक की भी जमीन है लेकिन चाचा ने जब मना किया तब वह काफी आहत हो गया. इसके बाद उसने शहर के एक होटल में रूम बुक कराया और उसका पूरा भुगतान भी किया और यह कदम उठाया. उसने अपने सुसाइड नोट में साफ शब्दों में लिखा है की चंदा लगाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाए और मृत्यु प्रमाण पत्र ससुराल के लोगों को ही दिया जाए.

जांच में जुटी पुलिस

इस प्रकरण पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यक्ति का शव मिला. साथ ही एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने अपने आर्थिक तंगी की बात लिखी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सुसाइड नोट और मौत के अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.