Logo
ब्रेकिंग
15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Header Ad

घर लौट रह थी बारात, रास्ते में बदमाशों ने दूल्हे की कार पर बोला हमला, उठा ले गए दुल्हन

बारात दुल्हन लेकर निकली, रास्ते में घुंडे आए और दुल्हन को उठाकर ले गए… इस तरह का सीन आपने बॉलीवुड की कई पुरानी फिल्मों में देखा होगा, जहां घुंडे दूल्हे को पीटकर दुल्हन उठा ले जाते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के गुना जिले में ये हकीकत में हुआ. यहां एक बारात दुल्हन के साथ वापस लौट रही थी. तभी कुछ बदमाश आए और दुल्हन को किडनैप करके ले गए.

दरअसल राजस्थान के सवाई माधोपुर से अशोकनगर बारात गई थी. शादी संपन्न हो गई थी और बारात वापस जा रही थी, लेकिन बारात करीब 100 किलोमीटर दूर ही पहुंची थी कि दूल्हे और दुल्हन की गाड़ी पर बदमाशों ने हमला बोल दिया और दुल्हन को उठा ले गए. जब बारात अशोकनगर से गुना जिले के देहरी गांव के पास पहुंची, तब ये घटना हुई. इस बात की जानकारी जब दुल्हन के परिवार को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए.

बदमाशों को पहले से जानती थी दुल्हन?

इसके बाद पुलिस में केस दर्ज कराया गया. पुलिस ने मामले की जांच की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही नई नवेली दुल्हन को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आशंका जताई की इस मामले में दुल्हन का भी हाथ हो सकता है. पुलिस ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि जिस वक्त दुल्हन को अगवा किया गया और दूल्हे के साथ मारपीट की गई, तो दुल्हन बदमाश को नाम से पुकार रही थी और कह रही थी आकाश उसे मत मारो. ऐसे में आशंका है कि दुल्हन बदमाशों को पहले से जानती थी.

तीन साल में दो बार किडनैप हो चुकी है

अशोकनगर की रहने वाली नई नवेली दुल्हन को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई कि नई नवेली दुल्हन की उम्र महज 19 साल है और वह पिछले में 3 साल में 2 बार किडनैप हो चुकी है. पहली बार मार्च के महीने में किडनैप किया गया था. तब उसके परिवार वालों ने तीन लोगों के खिलाफ केस किया था. फिर साल 2023 में वो किडनप हो गई थी और अब एक बार फिर से उसका अपहरण हो गया. पुलिस ने प्रेम प्रसंग का भी शक जताया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.