Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

गुजरात के व्यापारी को बिहार बुलाया, नालंदा में 2 दिन कैद रखा; फिर हत्या कर हाईवे के किनारे फेंका

बिहार के जहानाबाद में दो दिन पहले नेशनल हाईवे के किनारे मिले शव की शिनाख्त हो गई है. यह शव गुजरात के एक बड़े व्यवसायी का है. वह चार दिन पहले पटना हवाई अड्डे पर उतरे थे और वहीं से उनका अपहरण हो गया था. पुलिस को मिले इनपुट के मुताबिक व्यवसायी को जालसाजों ने झांसा देकर पटना बुलाया था और उन्हें अगवा कर उगाही करने की कोशिश की. दो दिन साथ रखने के बाद भी जब जालसाजों को उनके पास से कुछ नहीं मिला तो हत्या कर शव को घोसी थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे डाल दिया था.

घोसी थाना पुलिस को यह शव 12 अप्रैल की सुबह झुमकी गांव एवं मननपुर गांव के बीच में मिला. इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया. इसी बीच सूचना मिली कि 11 अप्रैल को गुजरात के एक व्यापारी की गुमशुदगी पटना एयरपोर्ट थाने में दर्ज है. जब मिलान किया गया तो शव की पहचान हो गई. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पूरा मामला खुलता चला गया. पता चला कि ये व्यवसायी साइबर फ्रॉड के शिकार हुए हैं.

एयरपोर्ट थाने में दर्ज है गुमशुदगी

दरअसल जालसाजों के जाल में फंसकर वह 10 अप्रैल को गुजरात से पटना आए थे. पटना एयरपोर्ट पर उतरकर उन्होंने जालसाजों से संपर्क किया और इसके बाद से ही वह लापता हो गए. व्यवसायी के परिजनों ने पटना एयरपोर्ट पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर उनकी बात हुई थी, लेकिन उसके बाद से ही उनका फोन बंद जा रहा है. घोसी पुलिस की जांच में पता चला है कि बदमाशों ने व्यवसायी को अगवा करने के बाद नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र में 2 दिनों तक रखा.

साइबर अपराधियों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

इस दौरान बदमाशों ने उनसे उगाही की खूब कोशिश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा तो मार डाला. पुलिस के मुताबिक व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या हुई है. उसके शरीर पर कई जगह गहरे चोट के निशान हैं. मामले का खुलासा होने के बाद पटना, नालंदा और जहानाबाद की पुलिस इस वारदात के तार जोड़ने में जुट गई है. इसी क्रम में साइबर अपराधियों की कुंडली भी खंगाली जा रही है. हालांकि अभी तक जहानाबाद पुलिस ने इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.