Logo
ब्रेकिंग
बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद
Header Ad

कांग्रेस की महिला विधायक की दबंगई, गाड़ी पर चढ़ीं; BJP नेता का कॉलर पकड़कर पीटा

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के बौंली कस्बे में रविवार की रात बड़ा बवाल हुआ. बवाल की शुरुआत अंबेडकर सर्किल पर नाम पट्टिका लगाने को लेकर शुरू हुआ. इसके बाद कांग्रेस की बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने गाड़ी में बैठे बीजेपी नेता का कॉलर पकड़ कर खींचा. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. घटना बौंली के आंबेडकर सर्किल का है. सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से हालात संभाला.

विधायक इंदिरा मीणा ने भाजपा नेताओं पर शराब पीकर उत्पात मचाने का आरोप लगाया. वहीं भाजपा नेताओं ने दो वर्ष पूर्व प्रतिमा का अनावरण होने के बाद अब रातोंरात नाम पट्टिका लगाने पर आपत्ति की है. देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि विधायक इंदिरा मीणा अपना आपा खो बैठीं. उन्होंने ना केवल भाजपा नेताओं को बुरा भला कहा, बल्कि एक नेता की गाड़ी पर चढ़कर उनका कॉलर तक खींच लिया. इस दौरान उनका भाजपा के नेताओं के साथ हाथापाई भी हुई. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एसडीएम ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया

बता दें कि दो साल पहले बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण हुआ . इस प्रतिमा के नीचे विधायक इंदिरा मीणा व नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश देवी जोशी के नाम की पट्टिका लगाई जानी थी. विधायक इंदिरा मीणा के लोग पट्टिका लगाने पहुंचे तो बीजेपी नेता कृष्ण पोसवाल समेत अन्य लोगों ने आपत्ति की और बवाल शुरू कर दिया. देखते ही देखते विवाद भड़का तो एसडीएम चंद्र प्रकाश वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया.

धक्का मुक्की में फटा बीजेपी नेता का कॉलर

इस दौरान नाम पट्टिकाओं को उठाकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया. हालांकि इस दौरान एक नाम पट्टिका टूट गई.इस घटना के बाद एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई. इसमें आक्रोशित विधायक ने बीजेपी नेता की गाड़ी पर चढ़ कर उनका कॉलर पकड़ लिया. इस दौरान धक्का मुक्की में बीजेपी नेता का कॉलर भी फट गया. बाद में विधायक ने बीजेपी पर संविधान और आंबेडकर विरोधी होने का आरोप लगाया. कहा कि उन्होंने 2022 में आंबेडकर सर्कल का निर्माण कराया था. इस समय इसका सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है. इस बीच आंबेडकर विरोधियों ने आकर हंगामा किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.