Logo
ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
Header Ad

कुलदीप यादव से दो कदम आगे निकला, वैभव सूर्यवंशी के दोस्त ने तो इस मामले में सबको पीछे छोड़ दिया

भारत की सीनियर टीम के साथ इन दिनों अंडर 19 क्रिकेट टीम भी इंग्लैंड के दौरे पर है. वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड में अंडर 19 टीम के साथ खेल रहे हैं. 30 जून को भारत की अंडर 19 टीम का मुकाबला इंग्लैंड की अंडर 19 टीम से हुआ. 5 वनडे की सीरीज के खेले इस दूसरे मैच में इंडिया अंडर 19 टीम को हार का सामना करना पड़ा. एक विकेट से मिली इस हार में वैभव सूर्यवंशी का एक टीम मेट अनचाहा रिकॉर्ड बनाने में कुलदीप यादव से भी दो कदम आगे निकलता दिखा.

वैभव सूर्यवंशी के साथी ने तो सबको पीछे छोड़ दिया

दरअसल, कुलदीप यादव जब भारत के लिए अंडर 19 लेवल पर खेलते थे, तब उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया था, जिसे बाद में दो खिलाड़ियों ने तोड़ा. और, अब वैभव सूर्यवंशी के टीममेट आर. अमबरीश तो उन सबको पीछे छोड़ते हुए अनचाहे रिकॉर्ड की इस लिस्ट में सबसे आगे निकल गए. अब आप सोच रहे होंगे कि वो अनचाहा रिकॉर्ड क्या था?

कुलदीप, सैफ, हंगरगेकर को पीछे छोड़ा

हम जिस अनचाहे रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं वो अंडर 19 लेवल पर एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले भारतीय गेंदबाज होने से जुड़ा है. कुलदीप यादव ने ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ 10 ओवर में 72 रन देते हुए बनाया था. कुलदीप के इस रिकॉर्ड को मोहम्मद सैफ ने ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ 10 ओवर में 73 रन खर्च करते हुए तोड़ा. सैफ का भी रिकॉर्ड नहीं बचा, जिसे आगे चलकर राज्यवर्धन सिंह हंगरगेकर ने 10 ओवर में 74 रन खर्च करते हुए अपने नाम किया. हंगरगेकर ने ये रन अफगानिस्तान के खिलाफ लुटाए थे.

इंग्लैंड में नाम किया अनचाहा रिकॉर्ड

मगर अब वैभव सूर्यवंशी के टीम मेट आर. अमबरीश ने उन सबको काफी पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने 30 जून को इंग्लैंड के खिलाफ खेले दूसरे वनडे मैच में 10 ओवर में 80 रन खर्च किए. 8 की इकॉनमी से लुटाए ये रन अंडर 19 लेवल पर किसी भी भारतीय गेंदबाज का सबसे खर्चीला रिकॉर्ड है. हालांकि, इतने रन खर्च कर अमबरीश को 4 विेकेट लेने में सफलता मिली मगर वो टीम को जीत नहीं दिला पाए. इंग्लैंड की अंडर 19 टीम ने आखिरी ओवर में जीत दर्ज कर सीरीज को बराबरी पर ला खड़ा किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.