Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

कुर्ला में तनाव: धार्मिक नारों पर विवाद के बाद पुलिस का एक्शन, ‘I Love Mahadev’ अभियान पर लगाया प्रतिबंध

0

महाराष्ट्र की कुर्ला पुलिस ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया के ‘I Love Mahadev’ अभियान पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है. किरीट सोमैया ने बताया कि कुर्ला पुलिस ने यह कहते हुए अभियान की अनुमति नहीं दी कि इलाके में ‘I Love Mohammad’ जैसा अभियान किया जा सकता है. बीजेपी नेता ने कहा कि नमाज के बाद सड़कों पर स्टिकर चिपकाने या प्रचार करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती.

किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि समानता के अधिकार का हनन करते हुए अब ‘I Love Mahadev’ अभियान को रोकने के लिए उन पर प्रतिबंध लगाया गया है.

कुर्ला पुलिस ने जारी किया आदेश

उन्होंने बताया कि कुर्ला पुलिस स्टेशन के दो अधिकारी सोमवार शाम करीब 7:30 बजे उनके नीलम नगर, मुलुंड स्थित कार्यालय में पहुंचे और उन्हें लिखित आदेश देकर बताया कि वे मंगलवार (आज) को अभियान में भाग नहीं ले सकते.

अभियान में शामिल होने का ऐलान

इसके बावजूद किरीट सोमैया ने घोषणा की है कि वे आज शाम 6 बजे, एलबीएस रोड, कुर्ला (न्यू आज़ाद हिंद रेस्टोरेंट के पास) पर ‘I Love Mahadev’ अभियान में शामिल होंगे. वहीं मुस्लिम संगठन भी इसका विरोध करने वहां जमा हो सकते हैं इसलिए पुलिस भारी सुरक्षा व्यवस्था रख सकती है.

धार्मिक नारों वाले स्टिकरों को लेकर विवाद

बता दें कि बीते शुक्रवार को कुर्ला इलाके में धार्मिक नारों वाले स्टिकरों को लेकर विवाद खड़ा हो गया. यहां सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ लोग जबरन वाहनों पर I Love Muhammad लिखे स्टिकर चिपकाते दिखे. वीडियो सामने आने के बाद से ही इलाके में तनाव बढ़ गया. अब तक इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है. यह घटनाक्रम देखते ही देखते साम्प्रदायिक रंग लेने लगा. इसके जवाब में I Love Mahadev अभियान की घोषणा की गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.