Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

ओवरटेक करते ट्रॉला से टकराई कार, मासूम बच्ची समेत 5 लोगों की मौत; खाटू श्याम जा रहा था परिवार

राजस्थान के जयपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यह हादसा कार और ट्रॉला में टक्कर की वजह से हुआ. जमवारामगढ़ रायसर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर दौसा हाइवे पर हुए इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. यह सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. मृतकों में एक छह महीने की एक मासूम बच्ची भी शामिल है.

दरअसल, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रहने वाले इस परिवार के लोग सीकर जिले का एक परिवर के पांच लोग खाटू श्यामजी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे. कार में दादा-दादी अपने बेटे-बहू और पोती के साथ बैठे थे. जमवारामगढ़ के रायसर थाना क्षेत्र में मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर इनकी कार ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे ट्रॉला में भिड़ गई. यह हादसा रविवार सुबह आठ बजे हुआ.

20 फीट गहरी खाई में जा गिरा ट्रॉला

कार से टक्कर के बाद ट्रॉला पलट गया और सड़क के किनारे 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा. सूचना मिलते ही जयपुर ग्रामीण के एडिनशल एसपी रजनीश पूनिया, जमवारामगढ़ एसडीएम ​ललित मीणा और रायसर थाना अधिकारी रघुवीर सिंह मौके पर पहुंचे. इसके बाद मृतकों को कार से बाहर निकाला गया. शवों को नीम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. वहीं खाई में गिरे ट्रॉला के ड्राइवर को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालात गंभीर है.ट्रॉला का खलासी भी जख्मी हुआ है.

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में मरने वालों की पहचान अभिषेक वर्मा पुत्र (सत्यप्रकाश) उम्र 33, प्रियंसी पत्नी (अभिषेक) उम्र 30, सत्यप्रकाश पुत्र (गुरूप्रसाद) उम्र 60, रामादेवी पत्नी (सत्यप्रकाश) उम्र 55 और प्रियंसी की 6 महीने की बच्ची के रूप में हुई बताया है. ये परिवार उत्तर प्रदेश के लखनऊ के ठाकुर गंज वाली गली में रहता था. जानकारी के अनुसार, ये परिवार अक्सर इसी सड़क मार्ग से खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए जाया करता था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.