Logo
ब्रेकिंग
PVR INOX Cashless Controversy: सिनेमा हॉल में सिर्फ यूपीआई पेमेंट और कैश न लेने के नियम पर विवाद, वक... Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,... GPMI vs HDMI Cable: एचडीएमआई को टक्कर देने आ गई नई GPMI केबल, जानिए इसके फीचर्स और दोनों में क्या है... Ganpati Visarjan Puja Rules: अनंत चतुर्दशी 2026 के बाद कलश और नारियल का क्या करें? जानिए पूजा से जुड... Period Pain Relief Drink Recipe: अखरोट, अदरक और गुड़ से बनाएं पीरियड्स पेन दूर करने वाली चाय, मिलेंग...
Header Ad

एक करोड़ की एमडी ड्रग के साथ मोस्ट वांटेड ड्रग पेडलर गिरफ्तार, आरोपी पर देशभर में 21 से ज्यादा अपराध दर्ज

इंदौर: इंदौर की आजाद नगर पुलिस ने मध्य प्रदेश के मोस्ट वांटेड ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी गुजरात एटीएस व भोपाल क्राइम ब्रांच के अलावा आजाद नगर क्षेत्र से भी फरार चल रहा था। वहीं आरोपी पर भोपाल क्राइम ब्रांच द्वारा 10000 का इनाम और आजाद नगर पुलिस द्वारा भी 10000 के इनाम की घोषणा कर रखी थी। आरोपी पर देशभर में कुल 21 से भी अधिक अपराध दर्ज हैं। इसके साथ दो अन्य आरोपियों को भी आजाद नगर पुलिस में ड्रग तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है बरामद की है।

आजाद नगर पुलिस के हाथ एक ऐसा मोस्ट वांटेड ड्रग पेडलर हाथ लगा है, जो गुजरात एटीएस वह भोपाल क्राइम ब्रांच के अलावा आजाद नगर थाने से भी फरार चल रहा था। आरोपी पर देश भर में 21 से अधिक अपराध दर्ज है। जानकारी देते हुए डीसीपी विनोद मीणा ने बताया कि आजाद नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान न्यू आरटीओ रोड पर एक स्कूटर पर सवार होकर तीन व्यक्ति बैठकर आते दिखे जो पुलिस चेकिंग को देखकर अचानक घबरा गए और भागने लगे संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को तत्काल पकड़ा जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स होना पाया गया। नाम पता पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम वसीम उर्फ बाबा पिता सलीम शाह निवासी आजाद नगर और अहमद हुसैन और राकेश शाह होना बताया जब आरोपियों के रिकॉर्ड देखे गए तो इसमें मुख्य आरोपी वसीम उर्फ़ बाबा मोस्ट वांटेड बदमाश निकला जो ड्रग पेडलर है।

वही गुजरात एटीएस भोपाल क्राइम ब्रांच और आजाद नगर पुलिस थाने का फरार बदमाश है जिसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी वसीम उर्फ बाबा पर देशभर में कुल 21 से भी अधिक अपराध दर्ज हैं और वह मोस्ट वांटेड बदमाश है। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से जो ड्रग्स बरामद की गई है उसकी कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। फिलहाल अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.