Logo
ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
Header Ad

इस्तीफे के बाद केपी ओली दुबई भागे? नेपाली एयर होस्टेस ने किया दावा, शेयर किया वीडियो

0

नेपाल इस समय बड़े राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल से गुजर रहा है. सोशल मीडिया बैन और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन अब हिंसक रूप ले चुका है. हालात इतने बिगड़े कि मंगलवार रात से ही पूरे देश की कमान नेपाली सेना ने अपने हाथ में ले ली है.

इस बीच बड़ी खबर ये आ रही है कि पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इस्तीफे के बाद देश छोड़कर दुबई भाग गए हैं. दरअसल, एक नेपाली एयर होस्टेस ने एयरपोर्ट से वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि ओली काठमांडू से दुबई रवाना हो गए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और प्रदर्शनकारियों के गुस्से को और भड़का रहा है.

यर होस्टेस ने शेयर किया वीडियो

सेना से ली केपी ओली ने मदद?

मीडिया रिपोर्ट्स तो यहाँ तक कह रही हैं कि ओली ने सेना से देश छोड़ने में मदद मांगी थी. बताया जा रहा है कि वो मेडिकल ट्रीटमेंट का बहाना बनाकर दुबई गए हैं. और उनके लिए हिमालया एयरलाइंस का एक जेट भी स्टैंडबाय पर रखा गया था. इस बीच, ललितपुर के भैसेपाटी इलाके में हेलीकॉप्टर घूमते देखे जाने से इन अटकलों को और ज्यादा हवा मिल गई है.

हिंसा का फैलता दायरा

आंदोलन के दूसरे दिन प्रदर्शनकारियों का आक्रोश इतना बढ़ गया था कि उन्होंने ओली के निजी घर के साथ-साथ राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट तक को आग के हवाले कर दिया था. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक की झड़पों और आगजनी में 22 लोगों की मौत हो चुकी है और 400 से ज्यादा लोग घायल हैं.

सेना ने दी चेतावनी

नेपाली सेना ने साफ कहा है कि कुछ उपद्रवी लोग आम नागरिकों और सरकारी संपत्तियों को निशाना बना रहे हैं. राजधानी काठमांडू समेत कई इलाकों में लूटपाट, आगजनी और तोड़फोड़ जैसी घटनाएँ हो रही हैं. सेना ने अपील की है कि लोग इन गतिविधियों से दूर रहें, वरना सख्त कार्रवाई होगी.

पूर्व प्रधानमंत्रियों के घरों पर हमला

सिर्फ ओली ही नहीं, बल्कि आंदोलनकारियों ने तीन और पूर्व प्रधानमंत्रियों को भी निशाना बनाया. शेर बहादुर देउबा, झालानाथ खनाल और पुष्पकमल दहल प्रचंड के घरों में आग लगा दी गई. पूर्व पीएम खनाल की पत्नी राजलक्ष्मी चित्रकार आग में गंभीर रूप से झुलस गईं और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई. वहीं, शेर बहादुर देउबा को प्रदर्शनकारियों ने घर में घुसकर पीटा और वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर मारा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.