Logo
ब्रेकिंग
चांद और शुक्र की नजदीकी ने मोहा मन, 4 डिग्री के कोणीय अंतर पर दिखा अद्भुत नजारा Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत...
Header Ad

अब कैसे लाऊं दुल्हन? बारात लेकर निकल रहा था दलित दूल्हा, घोड़ी छीन ले गए दबंग

राजस्थान के जालौर जिले के सांचौर में दलित दूल्हे की घोड़ी चढ़ाई के दौरान विवाद हो गया. चार दबंग युवक दलित दूल्हे की घोड़ी लेकर भाग गए. इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस सहित एसडीएम, एसपी और डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी हुईं. शादी के दौरान पुलिस और प्रशासन मौजूद रहा. जानकारी के मुताबिक, दलित दूल्हा घोड़ी पर बैठकर तोरण मारने वाला ही था कि विवाद हो गया, जिसमें धमकी के बाद पहुंचे चार आरोपी दूल्हे की घोड़ी लेकर भाग गए. सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों को ढूंढ़ती रही और घोड़ी को वापस लेकर आई. इसके बाद पुलिस पहरे में युवक की शादी की रस्में पूरी हुईं.

सांचौर में आई थी बारात

मामला जालोर के सांचौर में मंगलवार रात करीब 11 बजे का है. जानकारी के अनुसार, सांचौर के हरियाली गांव के रहने वाले सुरेश कुमार के परिवार में कार्यक्रम था. बेटी पूजा की शादी बालोतरा निवासी सुनील के साथ तय की गई थी. मंगलवार देर रात बारात हरियाली पहुंची.

दबंगों ने परिवार को दी थी धमकी

परंपरा के अनुसार, दूल्हे को तोरण तक घोड़ी पर जाना था. दबंग युवकों ने पहले ही परिवार को धमकी दी थी. इसलिए परिवार ने जल्दी से मात्र 50 फीट की दूरी तक घोड़ी पर चलकर रस्म पूरी की. रात साढ़े 11 बजे चार युवक वहां पहुंचे. उन्होंने परिवार से गाली-गलौज की और घोड़ी छीनकर भाग गए.

शादी के समय पुलिस-प्रशासन मौजूद रहा

पीड़ित परिवार ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी. सूचना मिलते ही सांचौर और झाब थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. बाद में एडीएम दौलतराम, एसपी ज्ञानचंद यादव, डीएसपी कांबले शरण गोपीनाथ और एसडीएम प्रमोद कुमार भी वहां आए. पुलिस ने आरोपियों से घोड़ी वापस दिलवाई. पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे को घोड़ी पर बिठाकर शादी की रस्में पूरी करवाई गईं. पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. शादी के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.