Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

Zoho Mail के ये 5 फीचर्स हैं Gmail से बहुत बेहतर: अकाउंट बनाने से पहले जरूर देखें ये तुलना

0

Arattai App को बनाने वाली Zoho Corporation का अब ईमेल प्लेटफॉर्म Zoho Mail तेजी से पॉपुलर हो रहा है. भारत में अब अमेरिकी ऐप्स को छोड़कर स्वदेशी ऐप्स को अपनाने की मुहिम शुरू हो गई है. बहुत से लोग Gmail से जोहो मेल पर शिफ्ट होने लगे हैं, जोहो पर अकाउंट बनाने से पहले आपको पता होना चाहिए कि कौन से हैं वो फीचर्स जो इस ईमेल प्लेटफॉर्म को जीमेल से अलग बनाते हैं. आज हम आपको Zoho Mail के पांच कमाल के फीचर्स के बारे में बताएंगे जो आपको पसंद आ सकते हैं.

Zoho Mail Features

  • बड़े अटैचमेंट: जोहो ईमेल के जरिए आप लोग एक बार में 1 जीबी तक की फाइल को अटैच कर भेज सकते हैं. अगर फाइल साइज 1 जीबी से ऊपर जाता है तो जोहो खुद-ब-खुद इन फाइल्स का एक लिंक बनाकर ईमेल में अटैच कर देगा. वहीं, जीमेल में एक ईमेल के जरिए केवल 25 एमबी तक की फाइल ही भेजी जा सकती है, 25 एमबी से फाइल साइज ऊपर जाते ही जीमेल खुद-ब-खुद फाइल को गूगल ड्राइव पर अपलोड कर लिंक बना देता है, आप इस लिंक को शेयर कर सकते हैं.
  • S/MIME Security: स्टैंडर्ड TLS एन्क्रिप्शन के अलावा, Zoho Mail में S/MIME सपोर्ट मिलता है जिससे यूजर का ईमेल ज्यादा सुरक्षित हो जाता है.
  • Smart Filters: जोहो मेल में स्मार्ट फिल्टर खुद-ब-खुद आने वाले ईमेल को स्कैन करता है और उन्हें नोटिफिकेशन, न्यूजलेटर्स जैसे फोल्डरों में कैटेगराइज करता है जिससे इनबॉक्स में जरूरी ईमेल ढूंढना आसान हो जाता है.
  • Email Retention और eDiscovery: जोहो मेल कंपनियों को सभी ईमेल का बैकअप लेने (रिटेंशन) और कानूनी कामों के लिए किसी खास मैसेज को फिर से पाने (ई-डिस्कवरी) की सुविधा देता है. कुल मिलाकर ये फीचर डेटा मैनेजमेंट और सुरक्षा के लिहाज से कंपनियों के लिए बहुत अच्छा है.
  • Integrated Productivity Tools: जोहो मेल में नोट्स, कैलेंडर, कॉन्टैक्ट्स और बुकमार्क्स जैसे काम आने टूल्स एक ही जगह पर मिल जाते हैं जिससे अलग-अलग ऐप्स के बीच स्विच नहीं करना पड़ता और काम आसान हो जाता है.
Leave A Reply

Your email address will not be published.