Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

WhatsApp चलाने का मजा होगा ‘किरकिरा’, ऐप चलाते हुए दिखाई देंगे विज्ञापन

यूजर्स के बेहतर एक्सपीरियंस के लिए WhatsApp हर कुछ समय बाद ऐप में नए-नए फीचर्स को जोड़ता है, लेकिन अब जल्द आप लोगों का ऐप चलाने का ये मजा किरकिरा होने वाला है. जब से व्हाट्सऐप लॉन्च हुआ है इसकी सभी सर्विसेज यूजर्स के लिए फ्री हैं लेकिन अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कंपनी रेवेन्यू बढ़ाने के लिए पेड फीचर्स और ऐप में विज्ञापन जैसे बड़े बदलाव करने वाली है. 2014 में मेटा द्वारा अधिग्रहण किए जाने के बाद से मोनेटाइजेशन की दिशा में व्हाट्सऐप का ये बड़ा कदम है.

हर रोज 1.5 बिलियन से ज्यादा लोग चैनल और स्टेट्स फीचर का इस्तेमाल करते हैं और ये दोनों ही फीचर व्हाट्सऐप के अपडेट टैब में दिए गए हैं और अब जल्द अपडेट टैब में ही विज्ञापन भी दिखने लगेंगे.कंपनी ने बताया है कि यूजर्स को चैट्स, कॉल और ग्रुप में विज्ञापन नहीं दिखाई देंगे. व्हाट्सएप ने कहा, हम वर्षों से एक ऐसा व्यवसाय बनाने के बारे में बात कर रहे हैं जो आपकी व्यक्तिगत चैट को बाधित न करें और हमारा मानना ​​है कि अपडेट टैब इन नई सुविधाओं के लिए सही जगह है.

क्रिएटर्स को होगा फायदा

न केवल अपडेट सेक्शन में विज्ञापन बल्कि पेड चैनल सब्सक्रिप्शन और प्रमोटेड चैनल्स भी अपडेट्स टैब में नजर आएंगे. अगले कुछ महीनों में ये बदलाव धीरे-धीरे यूजर्स को ऐप में दिखने लगेंगे. यूजर्स को एक्सक्लूसिव अपडेट्स के लिए फेवरेट चैनल को सब्सक्राइब करना होगा और हर महीने पैसे खर्च करने होंगे. व्हाट्सऐप का ऐप में ये बड़ा बदलाव करने के पीछे का मकसद क्रिएटर्स और कंपनियों को ऐप के जरिए सीधे पैसे कमाने का एक नया तरीका प्रदान करना है.

WhatsApp ने दिलाया यूजर्स को भरोसा

व्हाट्सऐप ने यूजर्स को भरोसा दिलाया है कि ये बदलाव अपडेट टैब तक ही सीमित हैं और पर्सनल मैसेजिंग को प्रभावित नहीं करेंगे. कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, अगर आप व्हाट्सऐप का इस्तेमाल सिर्फ दोस्तों से चैट करने के लिए करते हैं, तो आपके अनुभव में कोई बदलाव नहीं होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.