Logo
ब्रेकिंग
Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क... Balodabazar News: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे; हादसे में 2 की हालत गंभीर
Header Ad

Salman Khan का ट्रांसफॉर्मेशन देख खुशी से झूम उठे फैन्स, बोले- भाई वापस शेप में आ रहे हैं

सलमान खान हमेशा से अपनी फिटनेस के लिए काफी चर्चा में रहे हैं. लेकिन पिछले एक साल से भाईजान फिट नजर नहीं आ रहे थे. यहां तक कि उनकी पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर कहा जा रहा था कि सलमान अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. लेकिन न तो फिल्म में और नाही रियल लाइफ में उनकी फिटनेस दूर-दूर तक किसी को नजर नहीं आई. वहीं सुपरस्टार की फिल्म ‘सिंकदर’ भी लोगों को रास नहीं आई. लेकिन अब एक बार फिर से सलमान ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

दरअसल सोशल मीडिया पर सलमान खान की नई तस्वीर काफी वायरल हो रही है. इस तस्वीर को देखने के बाद भाईजान की फैन आर्मी खुशी से झूम उठी है. सभी उनके नए अंदाज को देखने के बाद ये कहने पर मजबूर हो गए हैं कि भाई फिर से शेप में वापस आ गए हैं. सामने आई इस तस्वीर में सुपरस्टार काफी फिट नजर आ रहे हैं. फैन्स उन्हें इसी तरह अब बड़े पर्दे पर भी कमबैक करते हुए देखना चाहते हैं.

सलमान खान का ट्रांसफॉर्मेशन

सलमान की इस नई तस्वीर को ‘रेस 3’ में नजर आ चुके साजन सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. तस्वीर में सलमान साजन के परिवार के साथ नजर आ रहे हैं. इस फोटो को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि भाईजान ने साजन के परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया. वहीं इस पोस्ट के साथ साजन ने कैप्शन में लिखा, सर, हमारे लिए अपनी बाहें, घर और दिल खोलने के लिए आपका धन्यवाद.

सलमान की फिटनेस के चर्चे

तस्वीर में सलमान काफी दुबले-पतले दिखाई दे रहे हैं. वहीं उनकी फिट बॉडी भी सभी को अपना दीवाना बना रही है. फोटो में सुपरस्टार क्लीन शेव लुक के सात ब्लू डेनिम और ब्लैक टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, भाई शेफ में वापस आ रहे हैं. दूसरे यूजर ने लिखा, सलमान सच में काफी यंग लग रहे हैं. वहीं किसी ने लिखा सलमान काफी हॉट लग रहे हैं, तो किसी ने उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ की. अब सभी को सलमान की और नई तस्वीरों का इंतजार है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.