Logo
ब्रेकिंग
बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार
Header Ad

Punjab में पुलिस कर्मचारी की दर्दनाक मौत, सदमे में परिवार

तरनतारन : पंजाब पुलिस कर्मचारी की दर्दनाक मौत होने का खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक,  (पीएपी) इंटेलिजेंस में अमृतसर में पीएपी 9 बटालियन में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मंजीत सिंह की बीती रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस पोस्ट साबरा के इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि मंजीत सिंह पुत्र दरबारा सिंह निवासी सभरा (पट्टी) कांस्टेबल है जो अमृतसर सीआई में कार्यरत है।

1-2 जुलाई की मध्य रात्रि को वह ड्यूटी से सभरा अपने घर लौट रहा था और जब वह गांव ज्योति शाह के पास पहुंचा तो अंधेरे के कारण उसका मोटरसाइकिल खड्ढे में टकरा गया, जिससे मनजीत सिंह की मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से जा टकराया, जिससे उसके सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, सुबह राहगीरों ने उसे पड़ा हुआ देखा तो पुलिस को सूचित किया, जिस पर मृतक मनजीत सिंह ने शव को कब्जे में लेकर 194 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करते हुए सरकारी अस्पताल पट्टी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया, जिस पर पंजाब पुलिस व पारिवारिक सदस्यों ने नम आंखों से उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.