Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

Punjab के इस मां-बेटे का चौंकाने वाला कारनामा, 28 साल बाद FIR दर्ज

फिरोजपुर : पंजाब के जिला फिरोजपुर से बेहद ही हैरानीजनक मामला सामने आया है, जहां के रहने वाले मां-बेटे पर 28 साल बाद एफआईआर दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला उषा आंसल पत्नी टेक चंद और उसके बेटे नवीन चंद्र आंसल निवासी गांव दुमनी जोकि अब दिल्ली में रहते हैं। इन मां-बेटे ने फिरोजपुर के फत्तूवाला गांव में बनी एयरफोर्स की हवाई पट्टी को धोखे से बेच दिया।

यह हवाई पट्टी करीब 15 एकड़ पर बनी हुई है। आरोपियों ने इसे  5 लोगों दारा सिंह, मुख्तियार सिंह, जागीर सिंह, सुरजीत कौर और मंजीत कौर को बेच दिया है। आरोपियों ने हेरफेर करके जमीन के असली मालिक की मौत के बाद राजस्व रिकार्ड में अपना नाम लिखवा लिया। बताया जा रहा है कि, इस हवाई पट्टी का एयरफोर्स पकिस्तान के खिलाफ 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में इसका इस्तेमाल कर चुकी है। थाना कुलगड़ी की पुलिस ने जिले में सरकारी जमीन को गैर कानूनी ढंग से बेचने के मामलें में कार्रवाई करते हुए उच्चाधिकारियों व विजिलैंस की तरफ से की गई जांच के पश्चात शिकायतकर्ता निशान सिंह के बयान पर महिला सहित 2 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं तहत मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि, 1997 में उषा आंसल व उसके बेटे नवीन चंद आंसल ने इसे बेच दिया था। इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने विजिलेंस ब्यूरो के प्रमुख निदेशक को स्वयं इस मामले में जांच करने के आदेश  दिए थे। इस मामले में जांच के 28 साल बाद फिरोजपुर पुलिस ने दोनों मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस हेराफेरी का पर्दाफाश निशान सिंह जोकि सेवानिवृत्त कानूनगो है ने किया और उसके बाद विजिलेंस ब्यूरो को इसकी शिकायद दी।

डी.एस.पी. करन शर्मा ने बताया कि फिरोजपुर के गांव फत्तू वाला व नजदीकी 4 ओर गांवों की सरकारी जमीन जोकि 12 मार्च 1945 को एक्वाटर की गई थी और लैडिंग ग्राऊंड के तौर पर घोषिथ हुई थी को गैर कानूनी तरीके से प्राईवेट व्यक्तियों के नाम पर बेचने का मामला सामना आया है। जिसमें विजिलैंस ब्यूरो व उच्चाधिकारियों की जांच से पता लगा है कि खसरा नंबर 71 सहित अन्य खसरा नंबरों की मालकी अभी भी सैंट्रल सरकार/सैना लैडिंग ग्राऊंड के नाम पर है, परंतु इसको प्राईवेट व्यक्तियों के नाम पर तबदील करके बेचने की कोशिश की गई है। जमीन का अधिकार लुधियाना के हलवारा एयर बेस के पास है

डी.एस.पी. शर्मा ने बताया कि विजिलैंस की जांच रिपोर्ट नंबर 24526/वब/एस-11, तिथि 20 जून 2025 जो संयुक्त डायरेक्टर प्रभजोत कौर व मुख्य डायरेक्टर विजिलैंस ब्यूरो की तरफ से जारी गई में शिकायत नंबर 145/2023 व 519/2023 के संदर्भ में निशान सिंह पुत्र दलीप सिंह वाली मलवाल कदीम तहसील व जिला फिरोजपुर की शिकायत की जांच की गई। इस जांच को इंस्पेक्टर जगदीप कौर विजिलैंस ब्यूरो फिरोजपुर रेंज ने पूरा किया और इसे सीनियर कप्तान पुलिस ने मंजूरी दी। जांच में सामने आया है कि सरकारी जमीन को गैर कानूनी तरीके से बेचने में शामिल उषा आंसल व नवीन चंद आंसल के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस उक्त मामलें में उक्त लोगों पर कार्रवाई कर रही है और पुलिस की तरफ से सरकारी जमीनों पर कब्जे व उनकी अवैध बिक्री को रोकने के लिए अह्म कद्म उठाए जा रहे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.