Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

PoK की तरफ अगर हम देखेंगे तो चीन से भिड़ना पड़ेगा…पहलगाम हमले पर बोले अखिलेश

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि सरकार पहलगाम हमले पर बड़ा कदम उठाए. हम सरकार के साथ हैं. अभी जवानों की जरुरत सीमा पर है. हमारी दोहरी चुनौती पाक और चीन दोनों है. अखिलेश ने कहा कि अगर पीओके की तरफ हम देखेंगे तो हमें चीन से भिड़ना पड़ेगा.

अखिलेश ने आगे कहा कि हम राणा सांगा के मुद्दे पर खुले मंच पर बात करने को तैयार हैं. मगर कश्मीर में 24 सीट खाली है. ये जो सेना (करणी सेना) यहां घूम रही है वो वहां जाए और चुनाव करवा दे. सपा चीफ ने कहा कि सवाल ये नहीं है मैं किसके घर जा रहा हूं, किसके घर नहीं जा रहा हूं. सवाल ये है कि हमारे घर में आतंकवादी कैसे आए?

पीड़ितों को कोई अस्पताल में देखने नहीं गया- अखिलेश

दिल्ली से इस पर सवाल उठाकर सरकार ध्यान भटकाना चाहती है. शहीदों के परिजन सरकार के सासंद-मंत्रियों पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं. मरने वालों को डेढ़ घंटे तक कोई पूछने नहीं आया. पीड़ितों को कोई अस्पताल में देखने नहीं गया. हम विश्व गुरु बनने का दावा कर रहे हैं. जो लोग सेक्यूलर और सोशलिस्ट देश बनाना चाहते थें वो कम्यूनल हो गए. अंग्रेजों के बनाए फामूर्ले पर इनका पूरा दल चल रहा है.

अखिलेश ने की 10 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग

अखिलेश यादव ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने इसे सुरक्षा चूक और खुफिया विफलता का परिणाम बताया. इसके साथ ही केंद्र सरकार से कठोर कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की. उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए 10 करोड़ रुपये मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की.

इसके अलावा उन्होंने सिंधु जल समझौते को निलंबित करने के फैसले का समर्थन किया और कहा कि सपा ‘जल बंदी’ जैसे किसी भी कदम का पूर्ण समर्थन करेगी. पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटक मारे गए और कई घायल हुए हैं. हमले के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में सेना का एक्शन जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.