Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

PM मोदी US से साझेदारी को देते हैं महत्व, ट्रंप से उनके अच्छे संबंध: जयशंकर

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोस्ती वाले बयान को लेकर पीएम मोदी के बाद अब विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के हमेशा से ही बहुत अच्छे व्यक्तिगत संबंध रहे हैं. उन्होंने कहा कि पीएम अमेरिका के साथ हमारी साझेदारी को बहुत अधिक महत्व देते हैं.

दरअसल, पिछले कुछ महीनों से भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों को लेकर काफी तनाव चल रहा है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी को अपना मित्र कहने वाले ट्रंप ने भारत पर पाकिस्तान से भी ज्यादा टैरिफ लगाया है. ट्रंप की तरफ से 50% टैरिफ के ऐलान के बाद देश में हलचल मच गई और विपक्षी नेता ट्रंप और मोदी की दोस्ती को लेकर बीजेपी पर साधने लगे.

ट्रंप और मोदी के बीच अच्छे संबंध

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-अमेरिका संबंधों पर दिए गए बयान पर मोदी की प्रतिक्रिया को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के साथ हमारी साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं. जहां तक ​​राष्ट्रपति ट्रंप का सवाल है, तो प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के हमेशा से बहुत अच्छे व्यक्तिगत संबंध रहे हैं. लेकिन मुद्दा यह है कि हम अमेरिका के साथ जुड़े हुए हैं, और इस समय, मैं इससे अधिक कुछ नहीं कह सकता.’

ट्रंप पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

ट्रंप के बयान को लेकर प्रधान मंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की हम तहे दिल से सराहना करते हैं और उनका पूरा समर्थन करते हैं. इसके आगे पीएम ने लिखा कि भारत और अमेरिका के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं और दोनों की व्यापक एवं वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है, जो भविष्य पर केंद्रित है.

दरअसल, भारत और अमेरिका के तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मैं हमेशा प्रधानमंत्री मोदी का दोस्त रहूंगा. वह एक महान प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैंने भारत के साथ अपनी दोस्ती खो दी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.