Logo
ब्रेकिंग
यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल
Header Ad

NIA की पंजाब में Raid, पूरा इलाका सील

0

गुरदासपुर: NIA ने पंजाब में रेड की है। 3 दिन पहले एनआईए ने गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर कस्बे के भैणी बांगर गांव निवासी सन्नी को एक मामले में गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर ही NIA की एक टीम उसे लेकर श्री हरगोबिंदपुर के भामरी गई। जहां से विस्फोटक जैसी वस्तु बरामद होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, बम निरोधक दल, दमकल और चिकित्सा दल को मौके पर बुलाया गया है। श्री हरगोबिंदपुर थाना पुलिस ने 200 मीटर के इलाके को सील कर दिया है।

जानकारी के अनुसार,  NIA की टीम ने 3 दिन पहले सन्नी को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद, उसे बुधवार को कुछ बरामदगी के लिए भामरी गांव लाया गया था। हालांकि टीम अभी कोई विवरण देने को तैयार नहीं है, लेकिन जानकारी के अनुसार, टीम ने पुलिस के सहयोग से भामरी स्थित एक बंद पड़े निजी स्कूल की दीवार के पास एक तालाब से पेंट से भरी एक प्लास्टिक की बाल्टी बरामद की है, जिसमें विस्फोटक होने की संभावना है। बम निरोधक दल, अग्निशमन दल और चिकित्सा दल को बुलाया गया तथा 200 मीटर के दायरे को पूरी तरह से सील कर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.