Logo
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
Header Ad

MP सरकार का सख्त एक्शन: Coldrif सिरप लिखने वाला डॉक्टर और उसकी पत्नी का मेडिकल स्टोर दोनों सील

0

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीली Coldrif कफ सिरप से 14 मासूम बच्चों की मौत के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है. परासिया में संचालित ‘अपना मेडिकल स्टोर्स’ का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है. अपना मेडिकल स्टोर की संचालिका ज्योति सोनी हैं, जो डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी हैं. खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला छिंदवाड़ा ने लाइसेंस कैंसिल करने का आदेश जारी किया है.

उधर, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर दिनेश मौर्य को हटा दिया गया है. छिंदवाड़ा ड्रग इंस्पेक्टर गौरव शर्मा और जबलपुर ड्रग इंस्पेक्टर शरद कुमार जैन सस्पेंड कर दिए गए हैं. साथ ही उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन शोभित कोस्टा को भी सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए हैं.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. पीड़ितों से मिलने के बाद सीएम ने कहा कि छिंदवाड़ा प्रकरण में सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

CM ने कहा कि कोल्ड्रिफ सिरप के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही दुकानों में विद्यमान स्टॉक जब्त किया जाए। छिंदवाड़ा और आसपास के जिलों में जिन परिवारों ने यह दवा ली है, उनके घरों से दवा रिकवर करने के लिए सघन अभियान चलाया जाए. आशा कार्यकर्ताओं के साथ ही सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों का सहयोग लिया जाए. कोल्ड्रिफ सिरप दवा के अलावा पिछले दिनों क्षेत्र में बिकने वाली अन्य दवाओं की प्रभावशीलता का भी आंकलन कराया जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि दवाओं पर जो चेतावनी और सावधानियां लिखी जानी चाहिए, वह लिखी जा रही हैं या नहीं इसकी जांच के लिए अभियान आरंभ किया जाए.

इन नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाए. 4 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कॉम्बिनेशन ड्रग नहीं देने की व्यवस्था है, जो डॉक्टर इस व्यवस्था का पालन नहीं कर रहे हैं, उन पर भी कार्रवाई की जाए.

CM यादव ने कहा कि इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैडियाट्रिक्स सहित चिकित्सकों के तमाम संगठनों और केमिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से आवश्यक सावधानियां अपनाने और जागरूकता फैलाने के लिए कदम उठाए.

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति दोबारा न बने इसके लिए सभी जरूरी सावधानियां बरती जाएं. मुख्यमंत्री ने कोल्ड्रिफ सिरप की निर्माता कंपनी पर कार्यवाही के लिए तमिलनाडु राज्य सरकार को घटनाक्रम से अवगत कराने के निर्देश भी दिए हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.