Logo
ब्रेकिंग
दतिया उपचुनाव " भाजपा: गलत निर्णयों की भरमार का दुष्परिणाम प्रस्तावित नगर निगम में शामिल किए जाने का फिर विरोध, डोक्या पाढर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्... बैतूल में इंस्टग्राम पर झांसा देकर सवा दो लाख की ठगी, शाजापुर से पकड़ाया आरोपी एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु...
Header Ad

LoC पर भारत-पाक के बीच 75 मिनट तक चली मीटिंग, क्या हुई बात?

भारत और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार को फ्लैग मीटिंग हुई. इस दौरान जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीमा पार से गोलीबारी और आईईडी हमले की कई हालिया घटनाओं के बाद तनाव कम करने को लेकर बातचीत हुई. जिसमें दोनों पक्षों ने सीमा पर शांति बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया. दोनों देशों की बीच फ्लैग मीटिंग करीब 75 मिनट तक चली. पिछले कई हफ्तों से LoC पर तनाव बना हुआ है, जिसके बाद ये मीटिंंग हुई है.

मीटिंग में नियंत्रण रेखा पर साल 2021 से जारी संघर्ष विराम को बनाए रखने, नियंत्रण रेखा को तनाव मुक्त बनाने सहित अन्य कई मुद्दों पर चर्चा कर सहमति बनी है. भारत की तरफ से पुंछ ब्रिगेड के कमांडर और पाकिस्तानी सेना की दो पाक ब्रिगेड के कमांडर फ्लैग मीटिंग में शामिल हुए.

पाकिस्तान और भारत के बीच पिछले कई सालों से फ्लैग मीटिंग नहीं हुई है. साल 2021 में आखिरी फ्लैग मीटिंग हुई थी.पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर लगातार नापाक हरकतें की जा रही हैं. 11 फरवरी को जम्मू जिले में नियंत्रण रेखा के अखनूर सेक्टर में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में एक कैप्टन समेत दो जवान शहीद हो गए थे.

LOC पर हो रही घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

पाकिस्तान लगातार नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ाने की साजिशें रच रहा है. हाल के दिनों में एलओसी पर सीजफायर का जबरदस्त उल्लंघन किया. बुधवार को राजौरी में एलओसी पार से भारतीय क्षेत्र में फायरिंग की गई. पाकिस्तान के इस नापाक हरकत का भारत ने भी जवाब दिया. इससे पहले पुंछ सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की. भारतीय सेना ने इसका उचित जवाब दिया.

नियंत्रण रेखा की लगातार निगरानी कर रही सेना

भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियां लगातार नियंत्रण रेखा की निगरानी कर रही हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ साजिश रचता है लेकिन भारतीय जांबाज भी पाकिस्तान को हर बार मुंहतोड़ जवाब देते हैं और उसे हर बार मुंह की खानी पड़ती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.