Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

अब दिल्ली मेट्रो में आपका इंटरनेट चलेगा सुपरफास्ट, DMRC ने उठाया बड़ा कदम

DMRC: दिल्ली मेट्रो की अंडर ग्राउंड लाइन पर अब आप HD और 4K क्वालिटी में वीडियो देख सकेंगे. दरअसल दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को अपने सभी कॉरिडोर पर इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हैं. जिसके बाद आपको दिल्ली मेट्रो के सभी रूट्स पर सुपर फास्ट इंटरनेट सर्विस मिल सकेगी.

आपने कई बार देखा होगा कि दिल्ली मेट्रो में ट्रैवल करते हुए बहुत से लोग अपने ऑफिस का काम निपटाते है. इनमें से बहुत से लोग दिल्ली मेट्रो के कई रूट्स पर स्लो इंटरनेट की शिकायत करते हैं. जिसका जल्द ही समाधान होने वाला है.

फाइबर ऑप्टिक्स से मिलेगा सुपर फास्ट इंटरनेट

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन पैसेंजर को सुपर फास्ट इंटरनेट देने के लिए बेकहॉल डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है, जिसमें ये कंपनी एयरपोर्ट लाइन सहित दिल्ली मेट्रो के 700 किमी के ट्रैक पर फाइबर ऑप्टिकल केबल बिछाएगी, जिसके बाद पैसेंजर को दिल्ली मेट्रो के अंदर बेहतरीन इंटरनेट की सुविधा का अनुभव मिलेगा.

पहले इन लाइन पर मिलेगा तेज इंटरनेट

DMRC की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सबसे पहले फाइबर ऑप्टिकल केबल पिंक और मैजेंटा लाइन पर बिछाई जाएगी और सबसे पहले फास्ट इंटरनेट की सर्विस इन्हीं लाइनों पर पैसेंजर को मिलेगी. आपको बता दें DMRC की इस पहल से न केवल मेट्रो पैसेंजर को फायदा होगा बल्कि दिल्ली-एनसीआर में 5G सेवा सुचारू रोल आउट करने में भी मदद मिलेगी.

साथ ही DMRC की ओर से बताया गया है कि यह पहल भारत सरकार के डिजिटल रूप से जुड़े राष्ट्र के दृष्टिकोण का समर्थन करती है. यह दूरसंचार कंपनियों को तेज, अधिक विश्वसनीय इंटरनेट देने में मदद करेगा जबकि डीएमआरसी को अपने मौजूदा बुनियादी ढांचे का बेहतर उपयोग करने की अनुमति देगा. हाई-स्पीड इंटरनेट और 5जी विस्तार की बढ़ती मांग के साथ, यह परियोजना दिल्ली को बेहतर कनेक्टिविटी और भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.