Logo
ब्रेकिंग
RIMS Ranchi News: रिम्स में छठा राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह शुरू; डॉ. हिरेंद्र बिरुआ ने दिखाई ... Ranchi PMLA Court: सीएम हेमंत सोरेन 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में होंगे पेश; बड़गांई जमीन मामले में तय... Ranchi News Update: 'निगम की जमीन पर बनेगा हेल्थ सेंटर'; आजाद बस्ती में अवैध कब्जे पर बुलडोजर एक्शन ... Dhanbad Bus Accident: गयाजी से कोलकाता जा रही महारानी बस धनबाद में पलटी; 8 यात्री घायल, 6 की हालत गं... Delhi Airport Third Runway: दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे 7 महीने बाद फिर से शुरू, डायलन ने दी जानका... Dipanshu Shokin DUSU Winner: एनएसयूआई से टिकट न मिलने पर लड़ा चुनाव, जानिए कौन हैं डूसू के नए उपाध्य... Delhi Minor Girl Brutality Case: 1 साल की मासूम से दरिंदगी और मर्डर के बाद राजनीति गरमाई, 4 आरोपी गि... Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय...
Header Ad

Hospital के Labor Room की Video Viral! मचा हड़कंप, हैरान कर देगा पूरा मामला

डेराबस्सी : यहां के सिविल अस्पताल में लेबर रूम की एक वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है, जिसके बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने महिलाओं के लेबर रूम में जबरन घुसकर वीडियो बनाने और वायरल करने के आरोप में एक यू-ट्यूबर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान जसबीर सिंह निवासी कॉलेज कॉलोनी के रूप में हुई है।

शिकायत में एस.एम.ओ. डॉ. धर्मिंदर सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति खुद को यूट्यूबर पत्रकार बताकर जबरन महिलाओं के लेबर रूम में घुस गया और वहां वीडियो बनाकर वायरल कर दी। बता दें कि लेबर रूम में गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी होती है और उनकी निजता की रक्षा के चलते वहां फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी पर सख्त पाबंदी है। रूम के बाहर भी इसके लिए स्पष्ट नोटिस लगा हुआ है।

इसके बावजूद आरोपी यूट्यूबर जबरन अंदर घुसा और वहां मौजूद नर्स के साथ बदसलूकी करते हुए उसे धक्का भी मारा। इस घटना के बाद ड्यूटी में बाधा डालने, स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने और महिला मरीजों की निजता भंग करने के आरोप में उच्च अधिकारियों को भी जानकारी दी गई। थाना प्रभारी सुमित मोर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, जसबीर सिंह का कहना है कि उनकी बेटी डिलीवरी के लिए भर्ती थी और वहां कोई स्टाफ मौजूद नहीं था, जिस कारण उन्होंने वीडियो बनाई। उनके मुताबिक, वीडियो में सिर्फ उनके पारिवारिक सदस्य ही नजर आ रहे हैं।

पहले भी हो चुकी है खूनी झड़प
सिविल अस्पताल में कुछ दिन पहले ही गांव मुकंदपुर की दो गुटों के बीच खूनी झड़प हो चुकी है। दोनों पक्षों की ओर से अस्पताल में तोड़फोड़ की गई थी। अब वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.