Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

DC ने जालंधर और गुरदासपुर के अधिकारियों से की मीटिंग, जारी किए नए आदेश

0

जालंधर : पंजाब में विगत दिनों हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ से निपटने के लिए डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जालंधर और गुरदासपुर जिलों के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। गुरदासपुर का एडीशनल कार्यभार संभाल रहे डॉ. अग्रवाल ने दोनों जिलों में राहत और रोकथाम उपायों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

डी.सी. ने बैठक में रैवेन्यू अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश और बाढ़ से घरों, फसलों व पशुधन को हुए नुकसान का मूल्यांकन तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने सभी एस.डी.एम. को विशेष गिरदावरी करने और राजस्व व कृषि विभाग की संयुक्त टीमें बनाकर प्रभावित किसानों के मुआवजे के केस जल्द तैयार करने को कहा है।

डीसी ने स्वास्थ्य, जल आपूर्ति और नगर निगम विभागों को तालमेल के साथ काम करने को कहा, ताकि दूषित पानी से फैलने वाली बीमारियों को रोका जा सके। उन्होंने हैजा या डायरिया जैसे मामलों में तुरंत दूषित स्रोत की पहचान कर स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए। डी.सी. ने डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए स्कूलों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर फॉगिंग व स्प्रे करवाने पर बल दिया।

उन्होंने सड़कों व अन्य क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्मत के लिए नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, मंडी बोर्ड और एन.एच.ए.आई. को कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए। सीवरेज बोर्ड को विशेष रूप से खोदी गई सड़कों की तुरंत मरम्मत कराने को कहा गया। शिक्षा विभाग को हिदायत दी गई कि असुरक्षित इमारतों या कमरों में छात्रों की कक्षाएं न लगाई जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.