Logo
ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
Header Ad

CM मोहन की सुरक्षा की कमान महिलाओं के हाथ, जानें कौन चला रहा उनकी गाड़ी, इस अंदाज के फैन हो जाएंगे आप

भोपाल : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन का अनोखा अंदाज देखने को मिला। इस दिन महिला शक्ति ने सीएम डॉ. यादव की सुरक्षा की कमान अपने हाथ में ली। इतना ही नहीं, आज के दिन महिला ही उनकी सारथी भी बनी। गौरतलब है कि सीएम डॉ. यादव लगातार महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।

उनका मानना है कि महिलाओं के उत्थान के बिना प्रदेश-देश का विकसित होना संभव नहीं। यही वजह है कि उन्होंने महिलाओं के लिए कई योजनाओं चलाकर उन्हें समाज में आगे लाने का काम किया है।

बता दें, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक बिट्टू शर्मा संभाल रही हैं। उनकी गाड़ी इरशाद अली चला रही हैं। साथ ही, कारकेड के वाहनों की जिम्मेदारी सपना सहित अन्य महिला चालकों पर है। अंडर सेक्रेटरी श्रीलेखा क्षोत्रीय ओएसडी का दायित्व निभा रही हैं। जबकि, प्रेस अधिकारी की जिम्मेदारी बिंदु सुनील और सोनिया परिहार के पास है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.