Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

3 बजे पति पर जानलेवा हमला: पत्नी ने खौलता तेल फेंककर किया जख्मी, फिर मिर्च डालकर तड़पाया

0

दक्षिणी दिल्ली के आंबेडकर नगर इलाके में एक पत्नी ने बर्बरता की हदें पार कर दीं. महिला ने अपने पति पर खौलता हुआ तेल डालने के बाद उसके जख्मों पर लाल मिर्च पाउडर छिड़क दिया. पीड़ित की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है और वह इस समय सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहा है.

पीड़ित युवक दिनेश कुमार (28) दक्षिणी दिल्ली के मदनगीर इलाके में किराए के मकान में पत्नी साधना और एक छोटी बेटी के साथ रहता है. वह एक फार्मा कंपनी में नौकरी करता है. पुलिस को दिए अपने बयान में दिनेश ने बताया कि 2 अक्टूबर की रात ड्यूटी से लौटने के बाद वे सामान्य रूप से खाना खाकर सो गया था. उसकी पत्नी और बेटी भी बगल में ही सो रही थी.

खौलता तेल फेंका

युवक ने बताया कि रात करीब 3:15 बजे उसकी पत्नी ने उस पर खौलता हुआ तेल डाल दिया है. इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, साधना ने उसके जख्मों पर लाल मिर्च पाउडर छिड़क दिया. दर्द से तड़पते दिनेश की चीखें सुनकर मकान मालिक ऊपर पहुंचे और तुरंत दिनेश के जीजा रामसागर को फोन कर घटना की जानकारी दी. रामसागर तुरंत मौके पर पहुंचे और दिनेश को मदन मोहन मालवीय अस्पताल लेकर गए, जहां से हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया.

पुलिस ने तीन अक्टूबर को दिनेश के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि यह मामला गंभीर घरेलू हिंसा का प्रतीत होता है और हर एंगल से जांच की जा रही है.दिनेश ने बताया कि साधना से शादी आठ साल पहले हुई थी. दो साल पहले उसने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था. वर्तमान में भी साधना ने सीएडब्ल्यू (Crime Against Women) सेल में शिकायत दी हुई है. पुलिस अब इन पुराने विवादों के आधार पर भी मामले की पृष्ठभूमि खंगाल रही है.

सदमे में दिनेश का परिवार

घटना के बाद दिनेश का परिवार सदमे में है. पड़ोसी भी इस घटना से स्तब्ध हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी पत्नी साधना से पूछताछ करने की तैयारी में है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वारदात के पीछे क्या वजह थी — निजी विवाद, तनाव या कोई और कारण. यह मामला घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों की भयावह तस्वीर पेश करता है, जहां घरेलू कलह की परिणति कभी-कभी इस तरह की दर्दनाक घटनाओं में बदल जाती है. फिलहाल दिनेश की हालत गंभीर बनी हुई है और पुलिस जांच जारी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.