Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

Chandigarh में 4 जुलाई तक जारी हुई चेतावनी, बारिश को लेकर टूटा Record

चंडीगढ़: शनिवार शाम साढ़े 5 बजे से रविवार शाम साढ़े 5 बजे के बीच भारी बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी ही है। वहीं, रविवार देर रात लगभग सवा 10 बजे फिर जोरदार बारशि शुरू हुई। लगभग पौने दो घंटे में ही 48 मि. मी. और बारिश दर्ज हुई। लोगों ने 24 घंटों के अंदर इतनी ज्यादा बारिश 27 बरस बाद देखी है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र की रिकार्ड शीट में दर्ज आंकड़ों पर गौर करें तो 30 जून, 1988 को एक ही दिन में सबसे ज्यादा बारिश के बाद ये दूसरी सबसे भारी बारिश थी। उस समय शहर  में (सिर्फ एयरपोर्ट पर मौसम दर्ज होता था) एक ही रोज में 196.5 मिलीमीटर (मि.मी.) पानी बरसा था। साल 2010 के दौरान सैक्टर-39 में मौसम विज्ञान केंद्र में आब्जर्वेटरी की शुरुआत के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश 14 जून, 2013 को 92.4 मि.मी. रिकार्ड हुई थी। इस तरह इस बार 24 घंटों में शहर में दूसरी सबसे ज्यादा बारिश रिकार्ड हुई है। इस बारिश ने शनिवार तक जून के महीने में होने वाली बारिश की सामान्य से 51 फीसदी कमी की न सिर्फ भरपाई पूरी की, बल्कि अब सामान्य से लगभग 70 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।

पहली से 4 जुलाई तक आते रहेंगे बारिश के स्पैल
मौसम विभाग की मानें तो अभी अगले 5 दिनों तक मौसम मानसून के सक्रिय रहने के लिए मददगार बना हुई है। सोमवार को भी अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। फिर एक जुलाई से 4 जुलाई तक भी बारिश के स्पैल आते रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री से नीचे ही रहने की उम्मीद है।5 जुलाई के बाद शहर से बादल छंटेंगे और तापमान में बढ़ौतरी होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.