Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

सौ सुनार की एक लोहार की…सिर्फ कराची पोर्ट पर एक्शन से दिव्यांग हो जाएगा पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष बढ़ता ही चला जा रहा है. इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है भारत की जवाबी कार्रवाई पाकिस्तान के कराची पोर्ट तक पहुंच चुकी है. गुरुवार देर रात कराची शहर में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि यह हमला भारतीय नौसेना की तरफ से किया गया हो सकता है.

हालांकि, भारत सरकार या नौसेना की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन अगर वाकई कराची पोर्ट को निशाना बनाया गया है, तो यह पाकिस्तान के लिए केवल एक सैन्य हमला नहीं बल्कि आर्थिक और रणनीतिक रूप से पंगु बनाने वाला वार हो सकता है.

50 साल बाद पहली बार कराची को बनाया गया निशाना

बताया जा रहा है कि यह 1971 की जंग के बाद पहला मौका है जब भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट की तरफ सीधा मोर्चा खोला है. कराची पोर्ट पाकिस्तान का सबसे बड़ा और व्यस्ततम बंदरगाह है. यहां हुए किसी भी तरह के हमले का असर सीधे तौर पर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा तंत्र पर पड़ता है.

क्या है कराची पोर्ट और क्यों है यह अहम?

कराची पोर्ट, पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में स्थित है. यह अरब सागर पर बना प्राकृतिक गहराई वाला बंदरगाह है. पाकिस्तान का लगभग 60 फीसदी व्यापार यहीं से होता है, इसलिए इसे देश की आर्थिक रीढ़ भी कहा जाता है. कराची पोर्ट न केवल एक व्यापारिक केंद्र है बल्कि पाकिस्तान की सैन्य रणनीति का भी अहम हिस्सा है. यहां से न केवल सामान का आयात-निर्यात होता है, बल्कि नौसेना की गतिविधियां भी चलती हैं. ऐसे में अगर इस बंदरगाह पर हमला होता है या इसकी गतिविधियां बाधित होती हैं, तो पाकिस्तान को दोहरे नुकसान का सामना करना पड़ सकता है एक तरफ व्यापार को झटका और दूसरी ओर सुरक्षा पर खतरा.

कराची पोर्ट की ताकत

करीब 11.5 किलोमीटर लंबे नेविगेशनल चैनल और 12.2 मीटर गहराई वाले इस पोर्ट पर हर साल करीब 1600 जहाज आते हैं/ इसमें 30 ड्राई कार्गो और 3 लिक्विड कार्गो की बर्थ हैं. यहां का कार्गो हैंडलिंग क्षमता सालाना 26 मिलियन टन है, जिसमें 14 मिलियन टन लिक्विड और 12 मिलियन टन ड्राई कार्गो शामिल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.