Logo
ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
Header Ad

Chandigarh में बारिश तोड़ेगी सारे Record! जानें मौसम का पूरा हाल…

चंडीगढ़ः मई के महीने के पहले 5 दिनों के भीगे मौसम ने इस बार गर्मी के दिनों में फरवरी जैसे सुहाने मौसम का एहसास करवा दिया है। इस बार बदले हुए मौसम में हो रही बारिश और बादलों की मौजूदगी ने अब दिन का तापमान भी इस कद्र गिरा दिया है कि गर्मी की चुभन फिर दूर हो गई है। रविवार रात और सोमवार को लगातार आते रहे बारिश के स्पैल ने पारा 30 डिग्री से नीचे पहुंचा दिया।

चंडीगढ़ शहर के अंदर और एयरपोर्ट दोनों ही जगह पर अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री से ऊपर नहीं गया। यह समान्य से 11 डिग्री सैल्सियस कम है। हालांकि एयरपोर्ट पर पिछले 24 घंटों में 20 मिलीमीटर तो सैक्टर 39 में 4.8 मिलीमीटर बारिश हुई। सोमवार दोपहर को शहर के कई हिस्सों में दोपहर 2 बजे के बाद जमकर बारिश हुई। इस बार हो रही बारिश कुछ बरसों के रिकोर्ड तोड़ सकती है। अभी 11 मई तक मौसम साफ होने के आसार कम ही है।  मौसम विभाग ने पहले 9 मई के बाद मौसम साफ होने की संभावना जताई थी, लेकिन सोमवार शाम ताजा बुलेटिन में 11 मई तक शहर और आसपाल बादल छाए रहनेके आसार है। इन 6 दिनों में 10 और 11 मई को शहर में बारिश के कुछ प्रभावी स्पैल आने के संकेत है। बाकी दिन भी बादल छाए रहेंगे।

पहली मार्च से अब तक 55.2 मि.मी. बारिश
इस बार गर्मियां आने से पहले मार्च के दूसरे पखवाड़े से मई के पहले हफ्ते के बीच बदले मौसम में न सिर्फ गर्मी का शहर पर असर नहीं पड़ने दिया बल्कि अब बारिश भी अच्छी हो रही है। मानसून आने से पहले प्री मानसून में गिने जाने वाले इस सीजन में एक मार्च से 5 मई रात साढ़े 8 बजे तक शहर में 50.4 मिमी बारिश सामान्य मानी जाती है। वहीं इस बार 55.2 मिमी बारिश हो चुकी है। ये इस अवधि में सामान्य से 20 फीसदी ज्यादा है। आने वाले दिनों में आने वाले बारिश के स्पैल बारिश की मात्रा में और इजाफा कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.