Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

Chandigarh के फॉर्च्यूनर चालक को 3 साल की जेल, जानें क्या है मामला

चंडीगढ़ के फॉर्च्यूनर चालक को 3 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। जानकारी के अनुसार फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करने पर चंडीगढ़ फॉर्च्यूनर चालक को सख्त सजा सुनाई गई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा ये सजा सुनाई गई है। आरोपी की पहचान सरवदीप सिंह के रूप में हुई है।

आपको बता दें कि 10 अप्रैल, 2020 को पुलिसकर्मी की शिकायत पर सरवदीप सिंह के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी। कोविड-19 महामारी के दौरान पुलिस की एक टीम ने सेक्टर 10 में एक बीट बॉक्स पर फॉर्च्यूनर चालक को रोका था। इस दौरान कार चालक कर्फ्यू के बीच बाहर घूमने का कोई जवाब नहीं दे पाया था। इसके बाद उसकी कार जब्त कर चैक की गई तो गाड़ी के आगे और पीछे लगी नंबर प्लेटों के नंबर अलग-अलग थे। इसे लेकर चालान पेश किया गया और आरोपी के खिलाफ आरोप तय किए गए। इसके बाद भी आरोपी ने अपनी गलती नहीं मानी और कोर्ट में केस करने की मांग की और कहा कि उसे फंसाया जा रहा है। इसके बाद कोर्ट ने फैसला लेते हुए आरोपी को सजा सुनाई और उसे 5,200 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.