Logo
ब्रेकिंग
झारखंड में आरक्षण सुधार आंदोलन की 5 प्रमुख मांगें: व्यवस्था को पारदर्शी बनाने पर जोर लातेहार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सरहुल सरना स्थल: निर्माण के 2 साल में ही भरभराकर गिरी मंडप की छत... शोऑफ के लिए ₹10 हजार में खरीदा कट्टा: पलामू में आर्म्स एक्ट के तहत आधा दर्जन युवा जेल में, SP की सख्... रायपुर अवधपुरी मैदान में दही हांडी का महामुकाबला; विजेता को ₹10 लाख, महाराष्ट्र-MP की 26 टीमें लेंगी... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 24 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में दोषी कर्मचारी की अपील खारिज, सजा ... सरगुजा के मैनपाट में दर्दनाक हादसा: उफनती घुनघुट्टा नदी में बहा केरल का छात्र; स्थानीय युवक ने बचाई ... सरगुजा में कोयला खदान में घुसा दंतैल हाथी: 1 घंटे तक मची अफरा-तफरी, पगोरिया जंगल में वन विभाग की निग... एक कप चाय ने बचाई 5 दोस्तों की जान: नेपाल की प्रलयंकारी बाढ़ से सुरक्षित लौटे रायपुर के नागरिक बिजली निजीकरण और बिलासपुर हिंसा पर सियासी घमासान: CM साय ने खारिज किए कांग्रेस के आरोप छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण समारोह: 666 खिलाड़ियों को ₹1.74 करोड़ के पुरस्कार, CM विष्णु देव साय ने क...
Header Ad

‘BJP और RSS की चड्डी पहन लें छिंदवाड़ा कलेक्टर’, नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने लगाए आरोप, ये है पूरा मामला?

0

छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा से उठे एक विवाद ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह पर तीखा हमला बोला। सिंघार ने कहा है कि अगर कलेक्टर साहब गुलाम हैं, तो RSS की चड्डी पहन लें। धार पहुंचे सिंघार ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मंच से कहा कि ‘छिंदवाड़ा कलेक्टर इतना डरपोक है कि भाजपा का गुलाम बन गया है। मैंने तो यहां तक कह दिया कि अगर गुलाम हैं तो भाजपा, आरएसएस की चड्डी पहन लें’

कलेक्टर पर गंभीर आरोप
सिंघार ने कहा कि IAS अधिकारी जनता के ‘नौकरशाह’ होते हैं, लेकिन छिंदवाड़ा का कलेक्टर भाजपा का ‘नौकर’ बन गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई अधिकारी पार्टीबाजी करेगा तो कांग्रेस आने वाले समय में जवाब देना जानती है।

कुत्ते को कलेक्टर बनाकर दे दिया ज्ञापन
दो दिन पहले छिंदवाड़ा में कांग्रेस नेताओं का खाद संकट और किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन हुआ था। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन देने बुलाया, लेकिन वे बाहर नहीं आए। गुस्साए सिंघार ने एक अनोखा कदम उठाया, उन्होंने एक कुत्ते को बुलाया और उसके गले में ज्ञापन बांध दिया। मंच से उन्होंने कहा ‘जब कलेक्टर नहीं आए, तो मैंने और जीतू पटवारी ने उस कुत्ते को ही छिंदवाड़ा का कलेक्टर मानकर ज्ञापन दे दिया’

सिंघार की चेतावनी
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ‘आप क्यों डरते हैं? क्या हमारी सरकार नहीं आएगी? जरूर आएगी और जो दादागिरी करेगा, उसके साथ कांग्रेस पार्टी राम नाम सत्य करवाना जानती है’।

Leave A Reply

Your email address will not be published.